---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 12, 2026

वैश्य समाज का 23 अगस्त को होगा संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह


शिवपुरी।
वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी संभाग द्वारा संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 23 अगस्त 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से होटल शगुन वाटिका, शिवपुरी में किया जाएगा। समारोह में शिवपुरी, गुना एवं अशोकनगर जिले के वैश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, नीट, आईआईटी, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रतिभावान छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाएं 18 अगस्त तक अपनी जानकारी भेजकर समारोह में सहभागी बन सकती हैं। यह सम्मेलन समाज की प्रतिभाओं के सम्मान के साथ-साथ संगठन की एकजुटता, नई पीढ़ी को प्रोत्साहन और सामाजिक सेवा के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इनके मार्गदर्शन में होगा आयोजन
प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा एवं जिलाध्यक्ष अजीत जैन सिंघई ने बताया कि संभागीय सम्मेलन में शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सम्मेलन में शिवपुरी, गुना एवं अशोकनगर जिले की मुख्य इकाई, महिला इकाई एवं युवा इकाई के जिला व तहसील पदाधिकारी तथा संभाग में निवासरत प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

संगठन मजबूती और समाजहित पर हुआ मंथन
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महिला जिलाध्यक्ष रेखा अग्रवाल के निवास पर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, वैश्य समाज को और अधिक मजबूत एवं एकजुट करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, सेवा कार्यों तथा सामाजिक सरोकारों को नई गति देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।

इनकी रही उपस्थिति
बैठक में प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, जिलाध्यक्ष अजीत जैन सिंघई, डॉ. रश्मि गुप्ता महिला संभाग प्रभारी, ज्योति अनिल डेंगरे महिला संभाग अध्यक्ष, रेखा अग्रवाल महिला जिलाध्यक्ष, राजेंद्र गुप्ता सेठ कार्यकारी जिलाध्यक्ष, मनोज जैन कॉवेसिंग कोषाध्यक्ष, महिला नगर अध्यक्ष शीला मित्तल, महिला नगर प्रभारी बबीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

No comments: