शिवपुरी-सेवा कार्य तथा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए शहर के समाजसेवी राठौर युवा जागृति मंच के अध्यक्ष विशाल राठौर ने अपना जन्मदिन के अवसर पर शहर के अस्पताल चौक पर निराश्रित भवन मे पहुँचकर उनके बीच सहभोज का आयोजन किया तथा बुधवार सुबह प्राचीन सिद्ध स्थल श्री बाणगंगा पर पहुंचकर वृक्षारोपण, बाणगंगा पर स्थित गौशाला में गौ सेवा कार्य तथा दयालु धाम शिवपुरी परिसर में 80 पौधे लगाकर मनाया।
विशाल राठौर ने बताया कि जन्मदिन पर फिजूल खर्च करने के बजाय पीडि़त मानवता की सेवा, हमारी परंपरा अनुसार गौ माता की सेवा तथा अगर हम धरती को हरा-भरा करें तो यह आने वाली पीढयि़ों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। इस अवसर पर दयालु धाम परिसर में नीम, पीपल, बरगद, जामुन, अशोक, शमी, आंवला, कन्हैर, बेलपत्र और अन्य छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, पूर्व पार्षद श्याम सुन्दर राठौर, हरिओम राठौर चैन, हरिओम हटैयन,डॉ.राकेश,डॉ पवन राठौर, विशाल, जितेंद्र, सोनू, राकेश, रविकांत, विवेक, अनिल, कमल, विनोद, ब्रजेश, जीतू, आकाश, भरत, भगवत रन्नोद वाले, दिनेश रन्नोद वाले, राजेंद्र सिंह पप्पन, रमन, पवन, दीपक, नरेंद्र, अनिल मनियर, आकाश आदि सदस्यों एवं मित्रगण ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए सभी 80 पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी, इस दौरान उपस्थित लोगों ने विशाल राठौर की इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

No comments:
Post a Comment