महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली तिरंगा यात्राशिवपुरी/करैरा-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करैरा में 'हर घर तिरंगाÓ अभियान के तहत देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय करैरा और भारतीय जनता पार्टी द्वारा अलग-अलग तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो रोहित यादव,डॉ. देवेन्द्र कोली, सुश्री प्रियंका तिवारी सहित महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सुबह 8:30 बजे विश्रामगृह से प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अमर शहीद क्रांतिकारी मंगल पाण्डेय की प्रतिमा तक पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने मंगल पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, विधायक रमेश खटीक, जिला उपाध्यक्ष गोपाल पाल, मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल, अरविंद बेडर, अन्नी बंसल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 'हर घर तिरंगाÓ अभियान के तहत आयोजित दोनों कार्यक्रमों ने करैरा में स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

No comments:
Post a Comment