---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 31, 2026

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सड़कों के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार


शिवपुरी-
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज पिछोर विधानसभा क्षेत्र को सड़क विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दीं। केन्द्रीय मंत्री ने धपौरा से तैरई मार्ग तथा भगारी-रामपुर-टपरन मार्ग के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन सड़कों के बनने से पिछोर विधानसभा क्षेत्र में आवागमन की व्यवस्था और ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

सड़कों से मजबूत होगी गांवों की कनेक्टिविटी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने धपौरा से तैरई मार्ग के 3.17 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही भगारी-रामपुर-टपरन मार्ग के 3.30 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को आवागमन तथा ग्रामीण परिवारों को आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत होने से स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

No comments: