दो माह में दर्जन भर से अधिक वाहनों पर कार्यवाही करते किया जब्तशिवपुरी-सामान्य वन मंडल शिवपुरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कोलारस में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वनभूमि पर अवैध जुताई कर अतिक्रमण के प्रयास को विफल करते हुए वन अमले ने ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव एवं वन मंडलाधिकारी सुधांशु यादव के मार्गदर्शन तथा उप वन मंडलाधिकारी करैरा आदित्य शांडिल्य के निर्देशन में की गई। वन परिक्षेत्राधिकारी कोलारस गोपाल सिंह जाटव के नेतृत्व में वन अमले द्वारा गश्त के दौरान बीट कोटानाका-ब के कक्ष क्रमांक पीएफ 1188 में वनभूमि पर ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर से की जा रही अवैध जुताई की जानकारी मिली।
अतिक्रमण के प्रयास को किया विफल, वाहन जब्त
वन अमले ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वनभूमि पर की जा रही अवैध जुताई को तत्काल रुकवाया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त किए गए तथा संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में वनपाल परिक्षेत्र सहायक खरई दक्षिण बृजेन्द्र श्रीवास्तव, उप वनक्षेत्रपाल श्रीमती रुकमणि भगत, वनरक्षक कैलाश यादव, प्रताप राठौर, गिर्राज राजपूत, रामसुखी रघुवंशी, मनोज आदिवासी एवं दिनेश सहरिया सहित वन अमले की भूमिका रही।
दो माह में 12 से अधिक वाहन जब्त
वन विभाग द्वारा बताया गया कि वन परिक्षेत्र कोलारस में पिछले दो माह में वन अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई है। इस दौरान वन अपराधों में उपयोग किए जा रहे 12 से अधिक वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। वन विभाग की लगातार कार्रवाई से वनभूमि पर अवैध कब्जे और अन्य वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिली है। विभाग द्वारा वनभूमि की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए गश्त एवं कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।


No comments:
Post a Comment