शिवपुरी- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा शिवपुरी नगर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, शिवपुरी द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिवपुरी नगर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में बिंदेश्वर कुमार, कमांडेंट, संस्थान के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, अन्य कर्मचारी तथा प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना प्रदर्शित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, शिवपुरी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

No comments:
Post a Comment