12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटनशिवपुरी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में भारतीय व्यापारी महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। आयोजन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित देशभर के व्यापारी, उद्योगपति, एमएसएमई, स्टार्टअप एवं महिला उद्यमी शामिल होंगे।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन के निर्देशन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. पवन जैन के मार्गदर्शन में शिवपुरी से भी कैट का व्यापारी प्रतिनिधिमंडल महोत्सव में सहभागिता करेगा। कैट के शिवपुरी जिलाध्यक्ष गंगाधर गोयल, महासचिव सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष गिरीश जैन, संगठन मंत्री गोपेन्द्र जैन सहित कैट की टीम प्रतिनिधिमंडल में शामिल होगी। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के व्यापारी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे तथा आधुनिक व्यापार, डिजिटल तकनीक, नेटवर्किंग और व्यापार विस्तार के नए अवसरों पर चर्चा होगी। कैट पदाधिकारियों ने बताया कि शिवपुरी का प्रतिनिधिमंडल इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय व्यापार एवं उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नए अवसरों से जोडऩे का प्रयास करेगा। यहां कैट पदाधिकारियों का कहना है कहा कि भारतीय व्यापारी महोत्सव 'वोकल फॉर लोकलÓ, 'मेक इन इंडियाÓ और 'आत्मनिर्भर भारतÓ की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

No comments:
Post a Comment