भजन-कीर्तन व अमृतवाणी के बीच याद किए कर्मचारी हितैषी कार्य और विचार, सेवानिवृत्त वनपाल का हुआ सम्मानशिवपुरी। जिले के प्रसिद्ध कर्मचारी नेता एवं साहित्यकार स्व. मदन मोहन शर्मा 'शाहीÓ की 40वीं पुण्यतिथि स्थानीय कोठी नं 14 स्थित कर्मचारी भवन में श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 7 बजे से भजन-कीर्तन एवं अमृतवाणी के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित महानुभावों ने स्व. शर्मा 'शाहीÓ के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके कर्मचारी हितैषी कार्यों, विचारों एवं सामाजिक योगदान को भावपूर्वक याद किया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी नेता स्व. मदन मोहन शर्मा 'शाहीÓ ने कर्मचारी हितों के लिए निरंतर आवाज उठाई और अपने विचारों एवं साहित्य के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उपस्थितजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेवानिवृत्त वनपाल बैदेही चरण रावत का किया सम्मान
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत वन विभागीय परिवार टाइगर रिजर्व से सेवानिवृत्त हुए वनपाल श्री बैदेही चरण रावत का हार-फूल मालाओं से स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थितजनों ने उनके सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल आगामी जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक प्रमोद भार्गव, डॉ. बी.के. शर्मा, कर्मचारी ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष भार्गव, रघुवंशी, पेंशन यूनियन अध्यक्ष अशोक सक्सेना, कर्मचारी ट्रस्ट उपाध्यक्ष अमिताभ भार्गव, कपिल दुबे, ओमप्रकाश शर्मा, संजीव वर्मा, अनिल बनर्जी, बद्री पाल, प्रदीप कुमार एवं संभागीय अध्यक्ष मप्र वन कर्मचारी संघ दुर्गा प्रसाद ग्वाल सहित अनेक कर्मचारी, समाजसेवी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्व. मदन मोहन शर्मा 'शाहीÓ की स्मृतियों को नमन करते हुए कर्मचारी हितों के प्रति उनके समर्पण को सदैव प्रेरणादायी बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment