संस्कृति सप्ताह के तहत सेवा, संस्कार एवं सम्मान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम किए आयोजितशिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद शिवपुरी द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोर्ट रोड, शिवपुरी में सेवा, संस्कार एवं सम्मान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं का एनीमिया परीक्षण किया गया। साथ ही छात्राओं को श्रीमती रिया तोंगर के द्वारा आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुण एवं तकनीकें सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए श्रीमती अल्पा सांखला की ओर से छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए, जबकि रजनी भाभी जी की ओर से छात्राओं को फ्रूटी वितरित की गई। विद्यालय की प्राधिका श्रीमती प्रेमलता गुप्ता ने कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग, आत्मीयता एवं सकारात्मक सहभागिता के लिए भारत विकास परिषद की ओर से उन्हें भावनात्मक एवं आत्मीय सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं का प्रतिभा सम्मान किया गया तथा उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं शिक्षा के लिए विद्यालय के अध्यापकों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकों तथा भारत विकास परिषद की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन को सभी ने सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंशी बंसल, डॉली बंसल, अंकिता पारेख, सोनम जैन, रजनी गुप्ता, वर्षा गुप्ता, प्रियंका जैन, रिया तोंगर, रानी गोयल, अल्पा सांखला एवं संदीप जैन का विशेष सहयोग रहा। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से सांस्कृतिक सप्ताह का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment