परिजनों से की मुलाकात, अपने पिता कै.माधवराव सिंधिया के साथ के राजनीतिक संस्मरण किए साझाशिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. रामदास बिलैया के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. बिलैया के पुत्र आनंद बिलैया सहित परिजनों से मुलाकात कर उनके दु:ख में सहभागी बनते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्व. रामदास बिलैया के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने अपने कैलाशवासी पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया के साथ स्व. रामदास बिलैया के रहे राजनीतिक संबंधों और साथ के संस्मरणों को भी याद किया। इस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता सेठ, शैलेंद्र पहारिया, कपिल गुप्ता नीखरा (कपिल मोटर्स), राजशेखर कांथरियां, कुशल चौधरी, आशीष गुप्ता सेठ, ऋषभ बरसैयां, के.के. गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता, रवि बड़ेरिया, गौरीशंकर निगोती, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने स्व. रामदास बिलैया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा दिवंगत परिवार के साथ आत्मीय संबंध
इस दौरान परिजनों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि स्व. बिलैया के साथ उनके परिवार के पुराने आत्मीय संबंध रहे हैं और वे इस कठिन समय में पूरे परिवार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे। सिंधिया ने स्व. रामदास बिलैया के प्रपौत्र ध्रुव एवं परिजनों से भी कुशलक्षेम पूछी। वहीं उन्होंने उनकी बेटी स्नेहा से विशेष रूप से संवाद करते हुए उन्हें संबल प्रदान किया। एमपीपीएससी की प्रतीक्षा सूची में होने का उल्लेख करते हुए सिंधिया ने स्नेहा को भरोसा दिलाया कि वे सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और सफलता की उम्मीद बनाए रखें।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment