---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, September 1, 2026

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज करेंगे सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का उद्घाटन


85 करोड की लागत से बन रहे देश के सातवें डाक प्रशिक्षण केंद्र का का भूमि पूजन

शिवपुरी- भारत सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिवपुरी प्रधान डाकघर के कायाकल्प लुक एंडफील इम्प्रूवमेंट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शिवपुरी की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुये डाकघर भवन को आधुनिकए आकर्षक एवं नागरिक केंद्रित स्वरूप प्रदान किया गया है। सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का उद्घाटन माननीय संचार एवं उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कर कमलों के द्वारा आज किया जायेगा।

प्रधान डाकघर शिवपुरी में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान के रूप में निर्मित फीचर वॉल का आधुनिक डाक सेवाओं के साथ समन्वय डाक विभाग की विरासत, आधुनिकता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शितकरता है। इसके साथ ही शिवपुरी शहर के ककरवाया क्षेत्र में85 करोड की लागत से देश के सातवें डाक प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण हेतु भूमि पूजन संचार एवं उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा पूर्वाह्न 11:30 बजे किया जायेगा। यह डाक प्रशिक्षण केंद्र राष्ट्रीय स्तर का डाक प्रशिक्षण केंद्र होगा जिसमे न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि आसपास के प्रदेशों के भी डाक विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 

इस अवसर पर प्रद्युमनसिंह तोमर ऊर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री, देवेन्द्र जैन विधायक शिवपुरी, महेंद्र रामसिंह यादव विधायक कोलारस, प्रीतमसिंह लोधी विधायक पिछोर, जसमंत जाटव जिलाध्यक्ष, श्रीमती नेहा अमित यादव अध्यक्ष जिपं, श्रीमती गायत्री शर्मा अध्यक्ष, नपा, श्रीमती मालती रघुवीर रावत, अध्यक्ष जपं शिवपुरी एवं डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एसएफए.रिजवी सदस्य, डाक सेवा बोर्ड विनीत माथुर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल म.प्र.परिमण्डल निर्मलसिंह, डीडीजी (एस्टेट)आर.एस.रघुवंशी निदेशक डाक सेवायें भोपाल परिक्षेत्र, वीपीएस यादव अधीक्षक डाकघर शिवपुरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

No comments: