समाज अध्यक्ष ने फरियादी मातादीन अग्रवाल के घर पहुंचकर दिया हरसंभव सहयोग का भरोसाशिवपुरी। थाना फिजिकल क्षेत्र में अग्रवाल समाज के समाजसेवी एवं समाजबंधु श्री मातादीन चौधरी अग्रवाल (भटनावर वाले) के निवास पर बीते रोज हुई 60 लाख रुपये से अधिक की चोरी की घटना को लेकर अग्रवाल समाज में रोष एवं चिंता व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले) ने मातादीन अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए हर परिस्थिति में सामाजिक रूप से साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया। इस दौरान समाज अध्यक्ष के साथ ऋतिक गर्ग (भटनावर वाले)उपाध्यक्ष पुरानी शिवपुरी मंडल, भाजपा शिवपुरी भी मौजूद रहे।
समाज अध्यक्ष ने की शीघ्र कार्यवाही की मांग
समाज अध्यक्ष श्री गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से चोरी की इस गंभीर वारदात का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी की गई राशि एवं सामान की बरामदगी की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना से समाजबंधुओं में चिंता का माहौल है और पुलिस प्रशासन को मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने मामला लिया संज्ञान में
घटना के संबंध में केंद्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी अवगत कराया गया। बताया गया कि सिंधिया ने तत्काल पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया से चर्चा कर घटना के शीघ्र खुलासे एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। समाज की ओर से कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया से भी मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। इस अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमत गुप्ता सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समाजबंधुओं ने कहा कि मातादीन अग्रवाल एवं उनका परिवार इस कठिन परिस्थिति में अकेला नहीं है, पूरा अग्रवाल समाज उनके साथ खड़ा है।

.jpg)
No comments:
Post a Comment