कहीं कक्षाएं व्यवस्थित मिलीं, तो कहीं एक भी बच्चा नहीं मिला, मजरा दीगोदी में शिक्षक दो दिन बिना सूचना अनुपस्थितशिवपुरी। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार सितंबर 2026 में एफएलएन मेंटरिंग के लिए आवंटित विद्यालयों के निरीक्षण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सहायक जिला परियोजना समन्वयक उमेश करारे ने कोलारस क्षेत्र सहित विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जहां कुछ विद्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, वहीं दो विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर कई कमियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कुदोनिया और शासकीय प्राथमिक विद्यालय कार्या में छात्र-शिक्षक उपस्थिति के साथ कक्षाएं विधिवत संचालित मिलीं। विद्यालयों में स्नरुहृ से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का संधारण तथा परिसर में साफ-सफाई भी पाई गई। शासकीय प्राथमिक विद्यालय मजरा दीगोदी, कोलारस के निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षक श्याम सिंह वर्मा 10 और 11 सितंबर 2026 को बिना सूचना एवं आवेदन के अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल 42 विद्यार्थी दर्ज हैं, लेकिन निरीक्षण के दौरान एक भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं मिला। निरीक्षण में शिक्षक डायरी, एसएमसी पंजी और पालक संपर्क पंजी भी उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके अलावा मध्यान्ह भोजन का वितरण भी नहीं होना पाया गया।
भ्रमण प्रतिवेदन के आधार पर जारी किए कारण बताओ नोटिस
निरीक्षण के दौरान सामने आई स्थितियों को लेकर बीएसी उमेश करारे द्वारा भ्रमण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन के आधार पर जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी दफेदार सिंह सिकरवार द्वारा संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
पूर्व निरीक्षण में तीन शिक्षकों को भी नोटिस
बीएसी उमेश करारे ने पूर्व में किए गए भ्रमण पर पूछने से बताया कि शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सिरसौद, करैरा के माध्यमिक शिक्षक आदर्श त्रिपाठी, शासकीय प्राथमिक विद्यालय नया जैतपुर, नरवर के प्राथमिक शिक्षक रामसेवक कोली तथा शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मोटा घसारई, करैरा की शिक्षिका रेखा सक्सेना बिना अवकाश एवं सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे। इनके विरुद्ध भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।



No comments:
Post a Comment