कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की सघन चेकिंगशिवपुरी। अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिला आबकारी विभाग के द्वारा वृत्त पिछोर में बड़ी कार्यवाही की गई। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।
वृत्त पिछोर प्रभारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने पिछोर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान सिलपुरा कंजर ढेरे के पास से 88 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4500 किग्रा लहान जब्त की गई। इसी अभियान में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 49(ए) के तहत 01 आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आम जनता से मिल रही शिकायतों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े ने कहा कि भविष्य में भी नशीले पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले में अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

No comments:
Post a Comment