---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, September 2, 2026

श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति कस्टम गेट का पुरस्कार वितरण आयोजित



ढाई सैकड़ा से अधिक प्रतिभागियों को दिए पुरस्कार

शिवपुरी। श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति कस्टम गेट द्वारा गत वर्ष गणेश महोत्सव में आयोजित प्रायियोगिताओ में विजयी करीब ढाई सौ से अधिक प्रतिभागियों, समितियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम  की मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, संयोजक रामकृष्ण मित्तल, प्रभारी सिद्दार्थ लढ़ा, अध्यक्ष मनीष जैन, मुकेश आचार्य, विष्णु सोनी, भूपेंद्र विकल, विजय चौकसे, विजय सेन, सचिन सेन, जय सैन  मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश आचार्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। स्वागत भाषण भूपेंद्र विकल ने दिया। कार्यक्रम में चल झांकी, अचल झांकी, सुंदर विमान, सुंदर मूर्ति,  बैंड, सुंदर पंडाल, ढोल तांशे प्रतियोगिता सहित प्रायोजकों, निर्णायकों, नि:शुल्क खान पान स्टोल लगाने वाली समितियो, डांस प्रतियोगिता सोलो, ग्रुप सीनियर, जूनियर सहित जय माँ इवेंट्स मुकेश म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों को सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त अध्यक्ष मनीष जैन ने किया।

No comments: