राष्ट्रीय खेल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता आयोजितशिवपुरी। बाल शिक्षा निकेतन शिवपुरी की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के परिप्रेक्ष में इंडोर खेल लोगों में बहुत सी उत्तेजना तथा स्वस्थ प्रतियोगिता पैदा कर रहे हैं। शतरंज के अतिरिक्त टग ऑफ़ वार (रस्सा-कसी) भी आकर्षण का केंद्र रहा जो सभी आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष रहा। विशिष्ट अतिथि शतरंज प्रशिक्षक पवन वशिष्ठ के मार्गदर्शन में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। पवन सर ने बच्चों को शतरंज की बारीकियाँ समझाईं। और उन्होंने प्रोत्साहन के लिए सभी प्रतियोगियों को मेडल प्रदान किया ।
आगामी कुछ दिनों मे और भी आकर्षण के खेल आने वाले हैं। यहां शतरंज सीनियर बालक प्रतियोगिता में प्रथम अथर्व पाल (रूबी हाउस), द्वितीय ग्रंथ अग्रवाल (रूबी हाउस) एवं तृतीय कार्तिक शर्मा (टॉपेज हाउस) रहे, सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम अंशिका शिवहरे (रूबी हाउस), द्वितीय अक्षिता शर्मा (रूबी हाउस), शतरंज जूनियर बालक प्रथम आदित्य गोस्वामी (रूबी हाउस), द्वितीय निकुंज बंसल (सफायर हाउस), तृतीय कुश जैन (जेड हाउस) एवं शतरंज जूनियर बालिका प्रथम सुविधि जैन ( जेड हाउस), द्वितीय मानवी शर्मा (टॉपेज हाउस) एवं तृतीय हिमांशी शिवहरे ( टॉपेज हाउस)रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की संचालिका श्रीमती बिंदु छिब्बर ने शतरंज प्रशिक्षक पवन वशिष्ठ को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के पवन उपाध्याय, दिनेश पाल स्कूल के पीटीआई शाहरुख खान, श्रीमती नेहा वशिष्ठ, श्रीमती सविता बंसल, अरूण राठौर, प्रशांत जैन आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment