राठौर समाज के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ आत्मीय स्वागत, माला, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर दी बधाईशिवपुरी। राठौर समाज की सामाजिक एकजुटता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र राठौर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित निज निवास पर राठौर समाज के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सम्मान में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह के दौरान समाजसेवी राजेन्द्र राठौर ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि समाज के जिम्मेदार पदों पर नई ऊर्जा और नई सोच के साथ कार्य करने वाले पदाधिकारियों से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सम्मान समारोह में डॉ. राकेश राठौर, हरिओम राठौर, रामेश्वर राठौर, मानकचन्द राठौर, हरिओम राठौर हठैयन, राजेश राठौर, रामजी लाल मेहते, मुकेश राठौर एवं ब्रजेश राठौर सहित राठौर समाज के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक उत्थान एवं समाज को संगठित करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मानवता और साहस का परिचय देते हुए करंट की चपेट में आए एक बालक की जान बचाने वाले प्रदीप राठौर एवं बंटी राठौर का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ यशवंत कुमार राठौर, समाजसेवी राजेन्द्र राठौर एवं सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर ने दोनों का सम्मान कर उनके साहसिक एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। समारोह में उपस्थित समाजजनों ने कहा कि सामाजिक सम्मान के साथ-साथ जरूरत के समय मानवता के लिए आगे बढ़कर कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना समाज की सकारात्मक परंपरा है। कार्यक्रम आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थितजनों ने समाज की एकता, सहयोग एवं सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

No comments:
Post a Comment