---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 27, 2026

श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति का पुरस्कार वितरण 31 अगस्त को


शिवपुरी
। श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति कस्टम गेट का  पुरस्कार वितरण कार्यक्रम  31 अगस्त सोमवार को होटल सगुन वाटिका में किया जाएगा। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक रामकृष्ण मित्तल, अध्यक्ष मनीष जैन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी सिद्धार्थ लढ़ा, कोषाध्यक्ष विष्णु सोनी व सचिव मुकेश आचार्य ने बताया कि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित कर निर्णय लिया गया कि गत वर्ष गणेश महोत्सव, कस्टम गेट मंच पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 31 अगस्त सोमवार को शाम 7 बजे होटल सगुन वाटिका, नवग्रह मंदिर के पास एबी रोड पर आमंत्रित अतिथियों द्वारा किया जाएगा। जिसमें चल झांकी, अचल झांकी, सुंदर मूर्ति, सुंदर विमान, बैंड, ढोल तांशे, नृत्य सोलो, ग्रुप जूनियर, सीनियर, प्रतियोगिता के प्रायोजकों, पत्रकार गण व जय माँ इवेंट्स मुकेश म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों, प्रतियोगिताओ के निर्णायकों सहित अन्य सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।


No comments: