फैशन एक्सपो में करवा चौथ और दीपावली एडिशन में जुटेंगे फैशन व खरीदारी के शौकीनशिवपुरी। त्योहारों के सीजन में फैशन और खरीदारी के शौकीनों के लिए शिवपुरी फैशन एक्सपो करवा चौथ एवं दीपावली एडिशन 2026 का आयोजन 27 एवं 28 अक्टूबर को कमला हेरिटेज, शिवपुरी में किया जा रहा है। एमजे इवेंट्स, मिताक्षी व्लॉग्स एवं शादी पट्टी इवेंट्स के संयुक्त आयोजन में होने वाले इस एक्सपो को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस भव्य फैशन एक्सपो का शुभारंभ शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के मुख्यतिथि के रूप में किया जाएगा।
आयोजन में विभिन्न प्रायोजकों और सहयोगी संस्थानों की सहभागिता रहेगी। सोरॉरिटी हाइट्स और सक्षम जैन टाइटल स्पॉन्सर हैं। वहीं, विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स गिफ्टिंग पार्टनर तथा सार्थक परिवार कैश प्राइज पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। फूड एवं हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में सीताराम और संस्कार बेकरी कैफे सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा श्री बालाजी महाराज, प्रिंस, कपिल एवं विजय जैन, रवींद्र शिवहरे (पूर्व अध्यक्ष, कोलारस), राजमहल पैलेस एंड रिसॉर्ट, एसएसवी नर्सिंग कॉलेज, श्री एडवर्टाइजर्स, जेबीजे ज्वैलर्स, घनश्याम गुप्ता (गुप्ता प्रॉपर्टीज) और पत्ते वाले एसोसिएट पार्टनर के रूप में आयोजन से जुड़े हैं। करवा चौथ एवं दीपावली के अवसर को ध्यान में रखकर आयोजित इस फैशन एक्सपो में त्योहारों के अनुरूप फैशन और खरीदारी के विकल्प आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को एक ही स्थान पर फैशन, उत्सवी खरीदारी और मनोरंजन से जुड़ा अनुभव उपलब्ध कराना है।आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी और आगामी अपडेट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मीताक्षी ब्लाग्स को फॉलो किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment