शिवपुरी। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से मदर टेरेसा स्कूल, शिवपुरी में 'आरंभ युवा संसदÓ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली, संविधान, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा लोकतांत्रिक संवाद की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।युवा संसद में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी निभाई। संसदीय प्रक्रिया के माध्यम से उन्होंने जाना कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा, विचार-विमर्श और तर्कपूर्ण संवाद के जरिए सार्थक निर्णय लिए जा सकते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से परिचित कराना और भविष्य के जिम्मेदार नागरिकों के रूप में तैयार करना रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी बात स्पष्टता से रखने, दूसरों के विचारों का सम्मान करने तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक बनने की प्रेरणा दी। आरंभ युवा संसदÓ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिकता, लोकतांत्रिक चेतना और सक्षम नेतृत्व की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

No comments:
Post a Comment