शिवपुरी- शहर के हैप्पीडेज स्कूल में आयोजित दीवान दौलतराम अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए जिसमें हैप्पीडेज स्कूल ए टीम और हैप्पीडेज स्कूल की क्च टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया इसमें हैप्पीडेज स्कूल की ए टीम ने 2-0 के अंतर से इस मैच को जीत लिया हैप्पीडेज स्कूल की ए टीम की ओर से दोनों ही गोल लकी ने किये। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच होली ट्रिनिटी क्लब बदरवास और यंग बॉयज फुटबॉल क्लब शिवपुरी के बीच खेला गया जिसमे कि दोनों ही टीमें रेगुलर टाइम में कोई गोल नहीं कर सकी और इस मैच का रिजल्ट पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी शूटआउट में होली ट्रिनिटी बदरवास फुटबॉल क्लब ने 2-0 के अंतर से इस मैच को अपने नाम किया। प्रतियोगिता का हार्डलाइन और फाइनल मैच सोमवार को हैप्पीडेज स्कूल के खेल मैदान पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में मैच रेफरी के रूप में मकसूद खान, जतिन यादव और विग्नेश रहे। हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से मनोज मितई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, भरत जाटव, शाहीन बी, निखिल चौकसे, चिंतन गुप्ता प्रतियोगिता की सुचारू रूप से व्यवस्थाएं देख रहे हैं।

No comments:
Post a Comment