शिवपुरी। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के संस्थापक-आचार्य विष्णुपाद अष्टोत्तरशत श्री श्रीमद् अभय चरणारविन्द भक्तिवेदांत स्वामी श्रीला प्रभुपाद की दिव्य प्रेरणा से, इस्कॉन शिवपुरी (श्री श्री जगन्नाथ मंदिर) के तत्वावधान में गत दिवस (शरद पूर्णिमा) से आगामी रास पूर्णिमा तक एक माह के लिए अत्यंत पवित्र कार्तिक (दामोदर) मास एवं भव्य दीपदान महामहोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। इस्कॉन शिवपुरी के सेंटर मैनेजर श्रीमान रसराज राधा कृष्ण दास ने जानकारी देते हुए बताया कि सनातन शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास भगवान श्री कृष्ण और विशेषकर दामोदर स्वरूप की अहैतुत कृपा प्राप्ति का सर्वोत्तम मास है।
इस पावन महीने में संध्या काल में भगवान श्री राधा-दामोदर जी को दीप अर्पित करने और नित्य दामोदर अष्टकम पाठ का अनंत आध्यात्मिक महत्व है। यह आयोजन अवधि शरद पूर्णिमा से आगामी रास पूर्णिमा तक (पूरा एक माह) तक रहेगा जिसमें प्रतिदिन संध्या 7:30 बजे से 8:30 बजे तक, मुख्य आकर्षण श्री राधा-दामोदर जी की भव्य संध्या आरती, दीपदान, नित्य दामोदर अष्टकम पाठ एवं हरिनाम संकीर्तन जो कि इस्कॉन मंदिर (श्री श्री जगन्नाथ मंदिर), पी.एस. होटल के पास, शिवपुरी बाईपास, प्रेम भवन (प्रथम तल), शिवपुरी पर होगा यहां अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) शिवपुरी परिवार की ओर से समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से विनम्र अपील है कि वह प्रतिदिन संध्या काल में सपरिवार पधारकर दीपदान महामहोत्सव और दामोदर अष्टकम पाठ का लाभ उठाएं।

No comments:
Post a Comment