करवा चौथ एवं दीपावली एडिशन फैशन एक्सपो आज 28 अक्टूबर को भी रहेगा जारीशिवपुरी। त्योहारों के सीजन में शहरवासियों को फैशन और खरीदारी के नए विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शिवपुरी फैशन एक्सपो – करवा चौथ एवं दीपावली एडिशन 2026 का शुभारंभ मंगलवार, 27 अक्टूबर को होटल कमला हेरिटेज में भव्य रूप से हुआ। एमजे इवेंट्स एवं मिताक्षी व्लॉग्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एक्सपो में फैशन और खरीदारी के शौकीनों के लिए आकर्षक उत्पाद एवं उत्सवी खरीदारी के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।
एक्सपो के शुभारंभ अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं एसपीएस स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर, बजरंग दल के नगर संयोजक एवं बजरंग ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश सोनी, भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजेंद्र शर्मा, समाजसेवी विनायक जैन, दुर्गेश गुप्ता, हर्षित जैन, प्रमोद जैन सहित फैशन एक्सपो की आयोजक सुश्री मिताक्षी जैन उपस्थित रहीं। आयोजन में विभिन्न प्रायोजकों एवं सहयोगी संस्थानों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। सोरॉरिटी हाइट्स और सक्षम जैन टाइटल स्पॉन्सर हैं। वहीं, प्रिंस कलेक्शन, कपिल एवं विनायक जैन (पत्ते वाले), रवींद्र शिवहरे (पूर्व अध्यक्ष, कोलारस), राजमहल पैलेस एंड रिसॉर्ट, एसएसवी नर्सिंग कॉलेज, श्री एडवर्टाइजर्स, जेबीजे ज्वेलर्स (प्रकाश सोनी, सुनार गली), घनश्याम गुप्ता (गुप्ता प्रॉपर्टीज) एवं पट्टे वाले एसोसिएट पार्टनर के रूप में जुड़े हैं।
विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स गिफ्टिंग पार्टनर तथा सार्थक परिवार कैश प्राइज पार्टनर हैं। इसके अलावा सीताराम रमजा कचौड़ी, एवं संस्कार बेकरी कैफे फूड और हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहे हैं। करवा चौथ एवं दीपावली के त्योहारों को ध्यान में रखकर आयोजित इस एक्सपो में फैशन, खरीदारी और उत्सवी जरूरतों से जुड़े विभिन्न विकल्प आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को एक ही स्थान पर खरीदारी, फैशन और मनोरंजन का अनुभव उपलब्ध कराना है।
आज 28 अक्टूबर को भी जारी रहेगा एक्सपो
फैशन और खरीदारी में रुचि रखने वाले शहरवासी बुधवार, 28 अक्टूबर को भी होटल कमला हेरिटेज पहुंचकर एक्सपो का लाभ ले सकते हैं। आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी एवं अपडेट के लिए इंस्टाग्राम को फॉलो किया जा सकता है।


.jpeg)
.jpeg)


No comments:
Post a Comment