शिवपुरी-शहर के एबी रोड़ स्थित हैप्पीडेज स्कूल में आज से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से मनोज मित्तई ने बताया कि 23 से 25 अक्टूबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है यह प्रतियोगिता हैप्पीडेज स्कूल के ग्राउंड पर लीग कम नॉकआउट मेथड के आधार पर खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन हैप्पीडेज स्कूल द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अंडर 17 वर्ग में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों एवं क्लब की टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ हैप्पीडेज स्कूल संचालिका श्रीमती गीता दीवान और स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अंजू शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।प्रतियोगिता का पहला मैच हैप्पीडेज स्कूल और सेंट बेनेडिक्ट स्कूल के बीच खेला गया इसमें दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच की विधिवत शुरुआत हुई हैप्पीडेज स्कूल ने इस मैच में 5 - 0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बापू फुटबॉल क्लब और यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच हुआ जिसमें दोनों टीम में कोई भी गोल नहीं कर सकी और यह मैच बराबरी पर रहा। प्रतियोगिता का तीसरा मैच होली ट्रिनिटी फुटबॉल क्लब बदरवास और सेंट बेनेडिक्ट स्कूल के बीच हुआ जिसमें होली ट्रिनिटी फुटबॉल क्लब बदरवास की टीम ने इस मैच को 2 -1 से जीता। प्रतियोगिता का चौथा मैच हैप्पीडेज स्कूल की क्च टीम और बापू फुटबॉल क्लब के बीच हुआ जिसमें हैप्पीडेज स्कूल की क्च टीम ने 1- 0 से जीत दर्ज की। आज के सभी मैच में रैफरी की भूमिका में मकसूद खान, जतिन यादव, और विग्नेश ने निभाई। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से मनोज मित्तई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, भरत जाटव, शाहीन बी, निखिल चोकसे, चिंतन गुप्ता सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment