महिला समन्वय एवं विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, साड़ी में महिलाओं ने रैंप वॉक से बिखेरा जलवाशिवपुरी। करवाचौथ के उल्लास, भारतीय परंपरा और नारी सौंदर्य के रंगों से गुरुवार को शहर के कमलागंज स्थित होटल शगुन वाटिका गुलजार रहा। यहां महिला समन्वय एवं विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में करवाचौथ मेले के साथ 'नारी की शान है साड़ीÓ थीम पर आधारित 'नारी इन साड़ीÓ सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति अपने लगाव का खूबसूरत प्रदर्शन किया। मेले में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फैशनेबल एवं डिजाइनर सूट, साडयि़ां, करवाचौथ की पूजन सामग्री, घर की सजावट के सामान, नमकीन, पापड़ और खानपान से जुड़े विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। रिफ्रेशमेंट के लिए भी छोटे-छोटे स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में शिवपुरी के अलावा करेरा, झांसी, ग्वालियर और इंदौर से भी दुकानदार पहुंचे, जिससे आयोजन में खरीदारी और उत्सव का खास माहौल देखने को मिला।
साड़ी में सजी प्रतिभागियों ने रैंप वॉक से जीता दिल
सौंदर्य प्रतियोगिता में लगभग 15 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने साड़ी में अपनी खूबसूरती, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नवनीता जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी ऋतु द्वितीय और ग्वालियर की विनीता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं अपनी खूबसूरत प्रस्तुति से विशेष पहचान बनाने वाली रुपाली सोनी को स्पेशल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहीं प्रतिभागी को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 2100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। स्पेशल पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये नगद दिए गए। पुरस्कार महिला समन्वय की अध्यक्ष डॉ. सुषमा पांडेय एवं विश्व मांगल्य सभा की अध्यक्ष विभा रघुवंशी द्वारा प्रदान किए गए।
बच्चों के साथ रैंप वॉक बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का सबसे खास और भावुक कर देने वाला दृश्य उस समय देखने को मिला, जब एक प्रतिभागी साक्षी अग्रवाल अपने दोनों बच्चों के साथ रैंप वॉक करती नजर आई। मां और बच्चों की इस खूबसूरत प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम में पारिवारिक भावनाओं का रंग भर दिया। इसके अलावा दर्शकों से कई रैपिड सवाल पूछे गए और सही जवाब देने वालों को आकर्षक उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. आकांक्षा गौड़, दीपा शर्मा एवं दिव्या व्यास शामिल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व मांगल्य सभा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। साथी इस दौरान शांति गीत गायन सुमन तिवारी व राधा सूर्यवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन मणिका शर्मा ने किया। अंत में सभी निर्णायकों को स्मृति चिह्न स्वरूप उपहार भेंट किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment