---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, November 6, 2026

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल ने शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर अर्पित की पुष्पांजलि




शिवपुरी।
सामाजिक सरोकार और आत्मीयता का परिचय देते हुए भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद नरवर में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वार्ड क्रमांक 1 (अंगोली चक्क) नरवर में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जगदीश शिवहरे के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री किशोरी लाल जी की त्रयोदशी में शामिल होकर श्री मुदगल ने पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में नगर परिषद नरवर के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता की पूज्य माताजी के देवलोक गमन पर उनके निज निवास पहुंचकर श्री मुदगल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

No comments: