शिवपुरी। वन मंडल शिवपुरी के तत्वावधान में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य लाभ के लिए बीआईएमआर हॉस्पिटल्स (बिड़ला हॉस्पिटल), ग्वालियर के सहयोग से विशाल नि:शुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में वन विभाग के डीएफओ सुधांशु यादव उपस्थित रहे। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए गए इस शिविर की सराहना की। वहीं बिड़ला हॉस्पिटल की ओर से एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संजय धीर विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में बिड़ला हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। इसमें डॉ. आकाश छारी (न्यूरोसर्जन), डॉ. निहारिका शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. रघुवीर शर्मा (मेडिकल ऑफिसर, बिड़ला हॉस्पिटल) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए बिड़ला हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। शिविर के माध्यम से विभागीय कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा प्राप्त हुई।
Saturday, September 19, 2026
शिवपुरी। वन मंडल शिवपुरी के तत्वावधान में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य लाभ के लिए बीआईएमआर हॉस्पिटल्स (बिड़ला हॉस्पिटल), ग्वालियर के सहयोग से विशाल नि:शुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में वन विभाग के डीएफओ सुधांशु यादव उपस्थित रहे। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए गए इस शिविर की सराहना की। वहीं बिड़ला हॉस्पिटल की ओर से एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संजय धीर विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में बिड़ला हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। इसमें डॉ. आकाश छारी (न्यूरोसर्जन), डॉ. निहारिका शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. रघुवीर शर्मा (मेडिकल ऑफिसर, बिड़ला हॉस्पिटल) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए बिड़ला हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। शिविर के माध्यम से विभागीय कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा प्राप्त हुई।
शिवपुरी-राधाष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खतौरा नगर में भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत एसबीआई बैंक से हुई, जो मेन मार्केट होते हुए श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान श्री राधा-कृष्ण की आकर्षक एवं भव्य झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए और भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। नगर में जगह-जगह धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। चल समारोह के दौरान 'राधे-राधेÓ और 'श्री राधा-कृष्णÓ के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और धार्मिक उमंग देखने को मिली। श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचने के बाद चल समारोह का समापन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। राधाष्टमी पर आयोजित इस भव्य आयोजन से पूरे खतौरा नगर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी, संत सेवा एवं धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने लिया भागशिवपुरी। श्रीराम जानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर परिसर में राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में पूज्य गुरुदेव मौनी जी महाराज की पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। राधाष्टमी के अवसर पर संत सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी त्रिलोकचंद्र अग्रवाल 'बल्लू भैयाÓ, बीड़ी नंबर 72 परिवार द्वारा संतों की विदाई कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। वहीं मां जानकी कथा एवं राधाष्टमी महोत्सव के मुख्य संयोजक श्रीमती अंजलि एवं देवेंद्र शर्मा 'लल्लू भैयाÓ परिवार सहित परिजनों संत कुमार शर्मा 'संताÓ, मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा 'अन्नीÓ एवं देवांश शर्मा ने संत सेवा में सहभागिता की। परिवार के सदस्यों ने गुरुदेव भगवान का पूजन कर हवन में पुण्य आहुति अर्पित की और आयोजन में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर पातालपुरी पीठाधीश्वर श्री बालक देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में आयोजित 10 दिवसीय मां जानकी कथा का भी श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन श्रवण किया। कथा के दौरान भक्तों ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का लाभ प्राप्त किया। राधाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में तुलसी आश्रम मंदिर परिसर में भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। संतों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों की सेवा में बड़ी संख्या में सेवादारों और सहयोगियों ने सहभागिता निभाई। आयोजन के समापन अवसर पर कथा यजमान श्रीमती अंजलि-देवेंद्र शर्मा 'लल्लू भैयाÓ परिवार की ओर से सभी भक्तों, श्रद्धालुओं, संतजनों, सेवादारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। महोत्सव के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति एवं धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
Friday, September 18, 2026
शिवपुरी- पुलिस थाना पोहरी के द्वारा बीती 24.08.2026 को फरियादी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता उम्र 50 साल निवासी मैन चौराहा किला रोड पोहरी के द्वारा रिपोर्ट किया कि दुकान की शटर निकाल कर गल्ले में रखे 2 लाख 50 हजार रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गये, आरोपीगणो के विरूद्ध थाना पोहरी पर अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 331(3),305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी.प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान द्वारा अपने मुखविर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं सायवर सेल की मदद लेकर स्टाफ को अज्ञात आरोपी एवं मशरूका की पतारसी हेतु लगाया गया एवं टीम गठित कर आरोपी के मिलने वाले सम्भावित स्थान पर तलाश की गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर से प्रकरण के फरार आरोपी बबलू उर्फ बाबा पुत्र मुन्ना गोस्वामी उम्र 35 साल निवासी भगवती कालोनी पोहरी को जेल के पास श्योपुर रोड से गिफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 12500 रूपये नगदी जप्त किये गये एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पोहरी निरी. रवि चौहान, उनि वीरेन्द्र परिहार, प्र.आर. प्रमोद सेन, आर.मांगीलाल गुर्जर, आर. रामनाथ रावत, आर. मुनेश धाकड़ शामिल रहे।
शिवपुरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप योजना के तहत शिवपुरी जिले के दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। शुक्रवार को शिवपुरी के डीडीआरसी केन्द्र पोहरी विकासखंड के ग्राम बेरजा खुर्द के दिव्यांग मोहनी यादव को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर मोहनी यादव ने बताया कि ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें दैनिक कार्यों में मदद मिलेगी और आने-जाने में सुविधा रहेगी। उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
शिवपुरी। शासन के निर्देशानुसार श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी में विगत दिवस 'सेवा संकल्प अभियानÓ का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. रेनू राय ने छात्राओं को 'सेवा संकल्प अभियानÓ के उद्देश्यों एवं महत्व की जानकारी दी तथा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पल्लवी सक्सेना ने किया। प्रो. कृष्णकांत वर्मा एवं डॉ. देवेंद्र सिंह ने छात्राओं को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रो. नीलेश चौधरी ने कविता के माध्यम से छात्राओं को सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने सेवा को मानवता, संस्कार और सामाजिक परिवर्तन का आधार बताते हुए छात्राओं से जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रजनी ने आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात उपस्थित छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण की भावना को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
30 दिन 30 कार्यशालाएं अभियान की 18वीं कार्यशाला आईटीआई शिवपुरी में सम्पन्नशिवपुरी। आनंद विभाग जिला शिवपुरी द्वारा सितंबर माह में आयोजित '30 दिन–30 कार्यशालाएंÓ अभियान के अंतर्गत 18वीं कार्यशाला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शिवपुरी में आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को अल्पविराम के माध्यम से स्वयं को समझने, जीवन की समस्याओं पर विचार करने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में स्वयं पहल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ आईटीआई के संस्था प्राचार्य हेमंत दंडौतिया एवं आनंद विभाग के जिला संपर्क व्यक्ति अभय कुमार जैन की उपस्थिति में 'दयाकर दान विद्या काÓ प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद राजेश पटेल ने आनंद संस्थान का परिचय देते हुए संस्थान की अवधारणा और उद्देश्य से प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित ने 'समस्या और समाधानÓ विषय पर अल्पविराम कराया। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी समस्याओं को देखने के साथ यह विचार करने के लिए प्रेरित किया कि समस्या के समाधान की जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को बदलने की शुरुआत दूसरों से नहीं, बल्कि स्वयं से पहल करने और अपने भीतर झांकने से होती है।
शिवपुरी- शहर के दो बत्ती स्थित टूरिस्ट वेलकम सेंटर पर तत्कालीन मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा जिम उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। यहां प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए बड़ी संख्या में नागरिक यहां पहुंचते हैं, लेकिन वर्तमान में जिम के कुछ उपकरण टूट गए हैं और कुछ खराब हालत में हैं जिससे यहां हम हैं दीवाने मॉर्निंग वॉक के ग्रुप के द्वारा नाराजगी प्रकट की गई और यहां प्रतिदिन घूमने आने वाले लोगों ने टूरिस्ट वेलकम सेंटर में स्थित जिम उपकरणों की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई है। इस दौरान ग्रुप के अध्यक्ष विष्णु गोयल ने कहा कि इन उपकरणों की रिपेयरिंग नगर पालिका द्वारा कराई जानी चाहिए, ताकि मॉर्निंग वॉक के साथ व्यायाम करने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक आदेश जारी कर टूटे एवं खराब उपकरणों की शीघ्र मरम्मत कराने का निवेदन किया है, जिससे टूरिस्ट वेलकम सेंटर की यह सुविधा नागरिकों के लिए पुन: सुचारु रूप से उपलब्ध हो सके।
जसन जाट ने बनाए 26 अंक, अगला मुकाबला रतलाम सेशिवपुरी-मध्यप्रदेश बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में इंदौर बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप (17 से 20 सितंबर 2026) में जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदिशा को 43-28 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए यश गुर्जर, युवराज शिवहरे, वेद चौधरी, काव्यांश रजक, खुश मंगल, युवान अली, सुमित कुशवाह, विहान चौधरी, जीत सेठी, ध्वज सोनी एवं जसन जाट का चयन किया गया है।
शिवपुरी। एसएफ 18वीं बटालियन चंदनपुरा शिवपुरी में अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक्यूप्रेशर टाइल्स ऑक्सीजन पार्क का शुभारंभ किया गया। पार्क का उद्घाटन डीआईजी एवं कमांडेंट आलोक कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि एक्यूप्रेशर टाइल्स पार्क बटालियन के अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी रहेगा। नियमित रूप से एक्यूप्रेशर टाइल्स पर चलने से पैरों के विभिन्न एक्यूप्रेशर बिंदुओं पर दबाव पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य एवं शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देने में सहायता मिल सकती है। उद्घाटन अवसर पर बटालियन के सहायक सेनानी परमाल सिंह मेहरा, निरीक्षक सुरेंद्र चिरोले, सूबेदार मेजर प्रिंस सिकरवार सहित प्रधान आरक्षक एवं जवान उपस्थित रहे।
श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक ने गणेश पांडालों को दिया आमंत्रण, अचल झांकियों का किया अवलोकनशिवपुरी। शहर में इन दिनों भव्य श्री गणेश महोत्सव की धूम है। जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजमान होने के साथ ही आकर्षक अचल झांकियां सजाई गई हैं। इसी क्रम में श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक के तत्वावधान में भव्य श्री गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव को लेकर समिति पदाधिकारियों ने विभिन्न गणेश पांडालों में पहुंचकर आयोजकों को आमंत्रित किया तथा भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति पदाधिकारियों ने शहर में स्थापित विभिन्न अचल झांकियों का अवलोकन भी किया। झांकियों में धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणेश महोत्सव के चलते शहर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय नजर आ रहा है।
शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाई गई अचल झांकियां श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह रही हैं। विशेष रूप से गज कर्णिका समिति द्वारा लगाई गई झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और धार्मिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं।
समिति ने सभी अचल झांकी निर्माताओं से आग्रह किया है कि वे अपनी झांकियां रात्रि 8 बजे तक जनता के दर्शनार्थ तैयार कर लें, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु एवं शहरवासी इनका अवलोकन कर सकें। साथ ही झांकी निर्माताओं से आग्रह किया गया है कि झांकियों में जीवित वृक्षों अथवा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री का उपयोग न करें और आकर्षक झांकियों के माध्यम से धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें।
समिति पदाधिकारियों ने किया नगरवासियों से सहभागिता का आह्वान
श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक के अध्यक्ष तेजमल सांखला, महासचिव महेंद्र रावत, संरक्षक एडवोकेट विजय तिवारी, सचिव सौरभ सांखला, रामकुमार शिवहरे, उपाध्यक्ष शीतल जैन, वीरेंद्र जैन (पत्तेवाले), तरुण अग्रवाल, श्याम सुंदर राठौर, गोपाल गौड़, सह स्वागत अध्यक्ष इंजी. पवन जैन, समारोह संयोजक प्रकाश सोनी, कपिल सहगल, कोषाध्यक्ष कालूराम शिवहरे, राजीव शर्मा, सह सचिव दिनेश गर्ग गुड्डे, मुन्ना लाल कुशवाह, सह कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता (सन्नी ग्राफिक्स), समारोह क्षेत्र व्यवस्थापक किशोर खंडेलवाल, अजय बिंदल, महेंद्र वशिष्ठ, अमित गुप्ता, प्रचार सचिव ब्रज दुबे, वरुण भार्गव, मीडिया प्रभारी राजू यादव ग्वाल तथा विशेष सहयोगी अनिल जैन काका ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से भव्य श्री गणेश महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।
उत्साह से मनाया जाएगा राधाष्टमी महोत्सव, अशोक वाटिका में सीता-हनुमान मिलन भावपूर्ण प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालुशिवपुरी। श्रीराम जानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर परिसर में परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 पूज्य गुरुदेव भगवान श्री मौनी जी महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित राधाष्टमी महोत्सव एवं मां जानकी कथा में भक्ति की सरिता बह रही है। इसी क्रम में आज उत्साह के साथ राधाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा और प्रात: 9 बजे से महोत्सव के साथ ही विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित कथा में पातालपुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री बालक देवाचार्य जी महाराज व्यासपीठ से मां जानकी के चरित्र एवं भगवान श्रीराम की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं।
कथा में माता सीता ने मुद्रिका से पहचान लिया भगवान राम रामदूत को
कथा के दौरान अशोक वाटिका में माता सीता और हनुमान जी के मिलन का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास ने बताया कि माता जानकी की खोज करते हुए हनुमान जी अशोक वाटिका पहुंचे और भगवान श्रीराम की दी हुई मुद्रिका उनके समक्ष प्रस्तुत की। मुद्रिका पर अंकित श्रीराम नाम को देखकर माता जानकी को विश्वास हो गया कि हनुमान जी प्रभु श्रीराम के दूत हैं। जगतगुरु श्री बालक देवाचार्य जी महाराज ने श्रीराम नाम की महिमा बताते हुए कहा कि हनुमान जी के लिए भगवान का नाम ही उनकी पहचान, शक्ति और आधार है। माता जानकी द्वारा भगवान श्रीराम के करुणामय स्वरूप और उनके नामों के भाव की सुंदर व्याख्या भी कथा में की गई।
हनुमान जी ने आज्ञा लेकर खाए फल, मिला बड़ा संदेश
कथा में बताया गया कि अशोक वाटिका में हनुमान जी को जब भूख लगी तो उन्होंने माता जानकी से आज्ञा लेकर फल ग्रहण किए। इस प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन का महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा गया कि हमें कोई भी कार्य करने से पहले भगवान को अपने हृदय में धारण करना चाहिए। प्रभु का स्मरण मनुष्य को सही दिशा और शक्ति प्रदान करता है।
एक वानर ने मचा दिया पूरी लंका में हाहाकार
माता जानकी से भेंट के बाद हनुमान जी के पराक्रम का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि अशोक वाटिका में हनुमान जी ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पूरी लंका में हाहाकार मच गया। रावण ने उन्हें रोकने के लिए मेघनाद को भेजा। मेघनाद ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया और हनुमान जी को रस्सियों से बांधकर रावण के दरबार में ले जाया गया।
कथा में जय जय श्रीराम के हुए उद्घोष
कथा के इन प्रसंगों का श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर श्रवण किया। कथा पंडाल में बार-बार 'जय श्रीरामÓ और 'जय बजरंगबलीÓ के जयघोष गूंजते रहे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति लगातार बनी हुई है और पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आ रहा है।
शिवपुरी- केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 सितम्बर (शनिवार) को शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आयेंगे। अपने भ्रमण के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया कलेक्ट्रेट शिवपुरी में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति) की बैठक में भाग लेंगे तथा तदुपरांत पत्रकार वार्ता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 19 सितम्बर को गुना से प्रस्थान कर शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट शिवपुरी पहुँचेंगे। यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित दिशा की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। शाम 06.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Thursday, September 17, 2026
शिवपुरी- पुलिस थाना देहात द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 315 बोर देशी कट्टा मय 02 जिंदा राउण्ड के साथ आरोपी पंजाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव व उनकी टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुये सक्रिय मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल दबिस देकर रायश्री रोड पुलिया के पास थाना देहात शिवपुरी से आरोपी पंजाब सिंह यादव पुत्र स्व. मित्तलाल यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम देवरी थाना चिलवानी जिला श्योपुर के कब्जे से अवैध 315 बोर का देशी कट्टा मय 02 जिन्दा राउण्ड करीबन 7000 रुपये को जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.334/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कामय कर विवेचना मे लिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी देहात, सउनि सुमित सेंगर, प्रधान आरक्षक अरुणकांत शर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, आरक्षक गजेन्द्र जाटव, आरक्षक अरुण मेवाफरोस थाना देहात शामिल रहे।
ठहरकर खुद से पूछा-आनंद कब बढ़ता है और कब घटता है?शिवपुरी/नरवर। आनंद विभाग जिला शिवपुरी द्वारा सितंबर माह में आयोजित 30 दिन 30 कार्यशालाएं अभियान के तहत 17वीं कार्यशाला शासकीय महाविद्यालय नरवर में आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मां वीणावादिनी के समक्ष जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धीरज गुप्ता एवं महाविद्यालय प्राचार्य नवल किशोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित ने प्रतिभागियों को अपने जीवन के आनंद को पहचानने तथा आनंद बढऩे और घटने के कारणों पर 'अल्पविरामÓ लेकर चिंतन कराया। उन्होंने कहा कि जीवन की व्यस्तता के बीच कुछ क्षण ठहरकर स्वयं को देखने से आनंद के वास्तविक स्रोतों को समझा जा सकता है।
इसके बाद आनंदम सहयोगी ब्रजेश सिंह तोमर ने घटना और प्रतिक्रिया विषय पर सत्र लिया। उन्होंने बताया कि घटना पर हमारा नियंत्रण नहीं होता, लेकिन घटना के प्रति हमारी प्रतिक्रिया पर हमारा नियंत्रण होता है। प्रतिक्रिया देने से पहले लिया गया अल्पविराम परिस्थितियों को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आनंदम सहयोगी अवध प्रताप सिंह चौहान ने जीवन का लेखा-जोखा सत्र में चार प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों को मदद करने-लेने, माफी मांगने और क्षमा करने जैसे जीवन के अनुभवों पर चिंतन कराया। उन्होंने नि:स्वार्थ सहयोग और क्षमा को आनंद से जोड़ते हुए प्रतिभागियों को स्वयं के भीतर झांकने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में आनंद विभाग का परिचय प्रियांशु भार्गव ने दिया। एम. टोंगपांग ने आइस-ब्रेकर गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को अल्पविराम की अवधारणा समझाई। प्रीति तिवारी ने प्रतिभागियों से फीडबैक लिया। समापन सत्र राजेश पटेल ने किया। स्वागत सत्र डॉ. रूपेश श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर कनिका गुप्ता ने व्यक्त किया।
शिवपुरी- रेडियेंट एवं न्यू रेडियेंट आईटीआई और कॉलेज में भगवान विश्वकर्मा जयंती और सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। संस्थान में वर्ष 2000 से ही इस परंपरा को भव्यता के साथ निभाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत स्टाफगण पंडित अमर कौशिक, वेदप्रकाश यादव, अवध किशोर यादव, पूनम गुप्ता और मनीष धाकड़ द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मशीनरी और उपकरणों की पूजा की। कॉर्डीनेटर अखलाक खान ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए ऐसी तकनीक विकसित करने का आह्वान किया जो समाज को खुशहाली की ओर ले जाए। स्टेनो प्रशिक्षक पूनम गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।नवागत विद्यार्थियों का स्वागत
सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को संस्थान (रेडियेंट आईटीआई, कॉलेज व दून स्कूल) की गतिविधियों से अवगत कराया गया। डायरेक्टर शाहिद खान ने सफलता के तीन मूल मंत्र-डिसिप्लिन (अनुशासन), डेडीकेशन (समर्पण) और डिटरमिनेशन (दृढ़ संकल्प)-बताते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया। आई टी आई प्राचार्या डॉ. खुशी खान ने छात्रों को अनुशासन में रहकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार के साथ आयोजन का समापन किया गया।
कांग्रेस की प्रेसवार्ता में अवैध शराब और चोरी के मुद्दे उठे, भाजपा सरकार पर साधा निशानाशिवपुरी। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पिछोर अरविंद सिंह लोधी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पिछोर अनिल गुप्ता द्वारा संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में प्रदेश की भाजपा सरकार पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर निशाना साधा गया।
कांग्रेस नेता अरविंद सिंह लोधी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मप्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में पिछोर को अवैध शराब विक्रय का ठिकाना बनाया जा रहा है, पिछोर विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध शराब के विक्रय को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ महिलाएं स्वयं आगे आकर मोर्चा खोल रही हैं। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता अरविंद सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं को डराया जा रहा है तथा उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने चिंता जताई। उनका दावा है कि पिछले एक महीने में दुकानों, मंदिरों और घरों को निशाना बनाकर चोरी की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें करीब 20 लाख रुपये तक की संपत्ति चोरी होने की बात कही गई। इसके अलावा कांग्रेस नेता अरविंद सिंह लोधी ने स्थानीय विधायक प्रीतम लोधी पर अवैध शराब के विक्रय को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा महिलाओं के खिलाफ दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
शिवपुरी/बैराड़। निर्माण एवं सृजन के अधिष्ठाता देव शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नगर बैराड़ में झा/ओझा समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्री विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। चल समारोह के दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल ने समाजबंधुओं का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों को आइसक्रीम और फ्रूटी वितरित कर जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की। श्री मुद्गल ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और निर्माण के प्रतीक हैं। समाज के विकास में शिल्प एवं श्रम से जुड़े लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। चल समारोह के दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। झा/ओझा समाज के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने दिलीप मुद्गल द्वारा किए गए स्वागत की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। समारोह में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला।
कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की सघन चेकिंगशिवपुरी। अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिला आबकारी विभाग के द्वारा वृत्त पिछोर में बड़ी कार्यवाही की गई। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।
वृत्त पिछोर प्रभारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने पिछोर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान सिलपुरा कंजर ढेरे के पास से 88 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4500 किग्रा लहान जब्त की गई। इसी अभियान में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 49(ए) के तहत 01 आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आम जनता से मिल रही शिकायतों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े ने कहा कि भविष्य में भी नशीले पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले में अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।
राधाष्टमी पर तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर में हो रही जानकी कथा, 19 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन
शिवपुरी। राधाष्टमी के पावन अवसर पर तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर में जानकी कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। कथा का आयोजन महामण्डलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में हो रहा है। कथा का वाचन श्री पातालपुरी पीठाधीश्वर श्री बालक देवाचार्य जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। कथा के यजमान श्रीमती अंजलि एवं देवेंद्र शर्मा (लल्लू) भैया परिवार हैं। आयोजन में परिवार के परिजन संत कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा (अन्नी), देवांश शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुजन भी उपस्थित होकर कथा का लाभ ले रहे हैं। कथा का समापन 19 सितंबर को होगा।
माता जानकी के त्याग और मर्यादा का किया वर्णन
कथा के दौरान व्यासपीठ से कथावाचक श्री बालक देवाचार्य जी महाराज ने माता जानकी के त्याग, तपस्या और मर्यादा का वर्णन करते हुए कहा कि जगत जननी जानकी मैया ने वनवास के दौरान अनेक कष्ट सहे और जंगल-जंगल भटकते हुए भी मर्यादा का त्याग नहीं किया। यही कारण है कि आज भगवान श्रीराम के साथ माता सीता की पूजा पूरे श्रद्धाभाव से की जाती है और लोग राम-सीता के स्थान पर 'सीतारामÓ का उच्चारण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा और आदर्श का मार्ग दिखाता है। परिवार और समाज में मर्यादा का विशेष महत्व है।
राधाष्टमी पर होगा विशाल भंडारा
जानकी कथा के समापन के अवसर पर राधाष्टमी उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। तुलसी आश्रम श्री बड़े हनुमान मन्दिर आयोजन समिति एवं कथा यजमान परिवार की ओर से सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार राधाष्टमी के भव्य आयोजन एवं विशाल भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया गया है।
कहीं कक्षाएं व्यवस्थित मिलीं, तो कहीं एक भी बच्चा नहीं मिला, मजरा दीगोदी में शिक्षक दो दिन बिना सूचना अनुपस्थितशिवपुरी। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार सितंबर 2026 में एफएलएन मेंटरिंग के लिए आवंटित विद्यालयों के निरीक्षण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सहायक जिला परियोजना समन्वयक उमेश करारे ने कोलारस क्षेत्र सहित विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जहां कुछ विद्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, वहीं दो विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर कई कमियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कुदोनिया और शासकीय प्राथमिक विद्यालय कार्या में छात्र-शिक्षक उपस्थिति के साथ कक्षाएं विधिवत संचालित मिलीं। विद्यालयों में स्नरुहृ से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का संधारण तथा परिसर में साफ-सफाई भी पाई गई। शासकीय प्राथमिक विद्यालय मजरा दीगोदी, कोलारस के निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षक श्याम सिंह वर्मा 10 और 11 सितंबर 2026 को बिना सूचना एवं आवेदन के अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल 42 विद्यार्थी दर्ज हैं, लेकिन निरीक्षण के दौरान एक भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं मिला। निरीक्षण में शिक्षक डायरी, एसएमसी पंजी और पालक संपर्क पंजी भी उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके अलावा मध्यान्ह भोजन का वितरण भी नहीं होना पाया गया।
भ्रमण प्रतिवेदन के आधार पर जारी किए कारण बताओ नोटिस
निरीक्षण के दौरान सामने आई स्थितियों को लेकर बीएसी उमेश करारे द्वारा भ्रमण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन के आधार पर जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी दफेदार सिंह सिकरवार द्वारा संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
पूर्व निरीक्षण में तीन शिक्षकों को भी नोटिस
बीएसी उमेश करारे ने पूर्व में किए गए भ्रमण पर पूछने से बताया कि शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सिरसौद, करैरा के माध्यमिक शिक्षक आदर्श त्रिपाठी, शासकीय प्राथमिक विद्यालय नया जैतपुर, नरवर के प्राथमिक शिक्षक रामसेवक कोली तथा शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मोटा घसारई, करैरा की शिक्षिका रेखा सक्सेना बिना अवकाश एवं सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे। इनके विरुद्ध भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
Wednesday, September 16, 2026
इंजीनियरों का किया सम्मान
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा गत दिवस भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के अवसर पर इंजीनियर्स दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्था के इंजीनियर साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हाँ मंच संचालन मुख्य रूप से लायंस क्लब के सचिव सुनील बिसानी द्वार किया गया स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष रवि कुमार गोयल के द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएमजेफ लायन इंजी. पवन जैन रहे जिन्होने अपने संबोधन में कहा कि इंजीनियर अपनी सोच, तकनीक और इनोवेशन से हरेक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है और यही कार्य उसे सफलता के शिखर पर पहुंचाने का कार्य करते है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले इंजीनियर्स का उनके योगदान का उल्लेख करते हुए सम्मान किया गया जिसमें मुख्य रूप से इंजी. मुकेश जैन, इंजी.अंकुर गुप्ता, इंजी. एविट गुप्ता, इंजी. महिपाल अरोरा, इंजी. नीरज खरे आदि का शॉल ओड़ाते हुए श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वज वंदना गरिमा गुप्ता के द्वारा की गई। इस अवसर पर क्लब की ओर से सेवा गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने स्तर पर सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस दौरान कृष्ण मोहन गोयल, विनय गोयल, प्रवीण जैन, हेमंत नागपाल, प्रवीण गुप्ता, राजेंद्र शिवहरे, रवींद्र गोयल, संदीप वर्मा, मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती मीरा गोयल, श्रीमती नीलम बीसानी, संगीता जैन, गरिमा गुप्ता एवं ऋचा गुप्ता आदि मौजूद रही। कार्यक्रम के समापन पर कोषाध्यक्ष अर्पित बंसल के द्वारा सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया।
मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल शिवपुरी सहित पिछोर एवं करैरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित होंगे शिविरशिवपुरी-जिले में भी आज 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। 'सेवा संकल्प अभियानÓ के अंतर्गत 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान महादान के संकल्प के साथ सभी से शिविर में पहुंचकर रक्तदान की अपील की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ आज बैठक की और सभी से अभियान में सहयोग की अपेक्षा की।
रक्तदान शिविरों का समय एवं स्थल
जिले में 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों का स्थल एवं समय निर्धारित किया है। जिसमें मेडिकल कॉलेज शिवपुरी तथा जिला अस्पताल शिवपुरी में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर लगाए जाएगे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान हेतु आवश्यक जानकारी दी गई है। सामान्यत: 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन कम से कम 45 से 50 किलोग्राम हो और हीमोग्लोबिन का स्तर 12.5 ग्राम या उससे अधिक हो, रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति किसी गंभीर संक्रामक या पुरानी बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए। एक बार रक्तदान करने के बाद 3 माह के अंतराल पर पुन: रक्तदान किया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त कणों का निर्माण होता है तथा यह स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित और लाभदायक है।
बैठक में अनुपस्थित 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देशशिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में गतदिवस कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर श्री वर्मा ने दो वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए, वहीं विकासखंड शिवपुरी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.पी.पचौरी को पद से हटाने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहे 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। इसके अलावा विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन एवं पॉलीगन का कार्य आगामी 02 दिवस में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का 2 दिवस में निराकरण करने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने विभागीय समीक्षा के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि विभाग से संबंधित सभी सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण 02 दिवस के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा बैठक में उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य, जिले के समस्त विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, समस्त कृषि विकास अधिकारी सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सामूहिक अवकाश पर रहे रोजगार सहायक, ज्ञापन सौंप, मांगें पूरी नहीं तो 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़तालशिवपुरी। ग्राम रोजगार सहायकों ने नियमितीकरण सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रदेशस्तरीय आंदोलन के तहत सामूहिक अवकाश रखा। प्रदेश की करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों के साथ शिवपुरी जिले के ग्राम रोजगार सहायकों ने भी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
यूआईटी आरजीपीवी में 30 दिन 30 कार्यशाला अभियान की 16वीं कार्यशाला सम्पन्नशिवपुरी। आनंद विभाग जिला शिवपुरी द्वारा सितंबर माह में चलाए जा रहे 30 दिन 30 कार्यशाला अभियान के अंतर्गत 16वीं कार्यशाला यूआईटी आरजीपीवी इंजीनियरिंग कॉलेज, शिवपुरी में आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका यादव के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में 60 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने सहभागिता की और जीवन की घटनाओं, प्रतिक्रियाओं, समस्याओं, जिम्मेदारियों एवं आनंद के विभिन्न पहलुओं पर 'अल्पविराम" के माध्यम से आत्मचिंतन किया।
कार्यशाला में ब्रजेश सिंह तोमर ने घटना, प्रतिक्रिया और परिणाम के संबंध को समझाते हुए कहा कि घटना पर हमारा नियंत्रण नहीं होता, लेकिन उस पर हमारी प्रतिक्रिया हमारे नियंत्रण में होती है। सकारात्मक प्रतिक्रिया सकारात्मक परिणाम की दिशा में ले जा सकती है। इसलिए किसी भी घटना पर प्रतिक्रिया देने से पहले अल्पविराम लेकर ठहरना और विचार करना जरूरी है। पीएनबी से प्रीति तिवारी ने 'जीवन की समस्या एवं समाधानÓ सत्र में प्रतिभागियों को अपनी समस्याओं पर अल्पविराम देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान की पहल स्वयं से करना आवश्यक है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
.jpg)




.jpg)

.jpg)
.jpg)






.jpeg)


