---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, November 1, 2026

केएस होंडा से बाइक खरीदने वाले ग्राहक को लकी ड्रॉ में मिला एक्टिवा स्कूटर


होटल सोनचिरैया में हुआ लकी ड्रॉ का आयोजन, विधायक महेंद्र यादव ने निकाला विजेता का नाम

शिवपुरी। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ग्वालियर बायपास मार्ग पर संचालित केएस होंडा द्वारा ग्राहकों के लिए आयोजित लकी ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल सोनचिरैया में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस विधायक महेंद्र यादव उपस्थित रहे। उन्होंने लकी ड्रॉ निकालकर विजेता ग्राहक के नाम की घोषणा की। इस अवसर पर केएस होंडा के ओनर डॉ. एमडी गुप्ता एवं संचालक आशय गुप्ता सहित वैश्य महासम्मेलन के संभागीय पदाधिकारी चौधरी हरिओम जैन विशेष रूप से मौजूद रहे।

      यहां लकी ड्रॉ में पुरानी शिवपुरी निवासी गजेंद्र सिंह चौहान विजेता बने, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप एक्टिवा स्कूटर प्रदान किया गया। सभी अतिथियों ने विजेता गजेंद्र सिंह चौहान को उनके परिवार सहित एक्टिवा स्कूटर की चाबी एवं पुरस्कार सौंपकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विजेता गजेंद्र सिंह चौहान ने केएस होंडा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस लकी ड्रॉ में पुरस्कार मिलने की बेहद खुशी है। उन्होंने कहा कि वे अन्य लोगों को भी केएस होंडा से खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और प्रतिष्ठान के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने केएस होंडा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्राहकों के साथ इस प्रकार के आयोजन प्रतिष्ठान और ग्राहकों के बीच विश्वास एवं आत्मीयता को मजबूत बनाते हैं।

शुभारंभ अवसर पर खरीदे गए होंडा वाहन के लकी विजेता को मिला विशेष पुरस्कार
केएस होंडा के शुभारंभ अवसर पर प्रतिष्ठान द्वारा ग्राहकों के लिए विशेष उपहार योजना रखी गई थी। इसके तहत प्रथम 100 ग्राहकों को उपहार प्रदान करने के साथ ही वाहन खरीदने वाले पांच भाग्यशाली ग्राहकों को विशेष पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई थी। इसी योजना के अंतर्गत आयोजित लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक्टिवा स्कूटर पुरानी शिवपुरी निवासी श्री गजेंद्र सिंह चौहान को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर केएस होंडा के डायरेक्टर आशय गुप्ता ने सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए शहरवासियों से दीपावली के विशेष ऑफर का लाभ उठाकर केएस होंडा से दोपहिया वाहन खरीदने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान द्वारा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और आकर्षक ऑफर उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर मानस भवन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित


मेधावी छात्रा को एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति, स्कूली छात्राओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

शिवपुरी-मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय गांधी पार्क स्थित मानस भवन में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के पश्चात राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान के समवेत गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदियों) के संघर्ष और योगदान को नमन करते हुए समारोह में विशेष रूप से मीसाबंदियों का सम्मान किया गया। 

मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह एवं अन्य अतिथियों ने मीसाबंदी श्री महेश गौतम और श्री हरिहर शर्मा को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, कलेक्टर अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, माखनलाल राठौर, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, पूर्व नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, श्रीमती शैलजा, हेमंत ओझा, लवलेश जैन, हरवीर रघुवंशी आदि शामिल हुए।  

मेधावी छात्रा को 1 लाख रुपए की छात्रवृत्ति
इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर संचालित भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील के ग्राम खिरकिट निवासी सुश्री पूनम साहू को वर्ष 2026 के लिए एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। मंत्री श्री कुशवाह ने उन्हें छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विरासत और विकास के साथ नए आयाम गढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मंत्री नारायण सिंह कुशवाह
मानस भवन में आयोजित मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का है। वर्ष 1956 से लेकर अब तक मध्य प्रदेश लगातार नए आयामों को छूते हुए प्रगति और विकास की गाथा गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत शिवपुरी जिले में भी बड़े उद्योगों की स्थापना की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से शिवपुरी में बड़े उद्योग की आधार शिला रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सहित प्रदेश में कृषि विकास दर में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिल रही है।

Friday, October 30, 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026: कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पिछोर क्षेत्र का किया भ्रमण


मोती सागर तालाब के सफाई अभियान का लिया जायजा, पिछोर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण

शिवपुरी-मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने पिछोर विकासखण्ड का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, राजस्व योजनाओं और औद्योगिक गतिविधियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कन्या आश्रम शाला का औचक निरीक्षण
दौरे की शुरुआत में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने विकासखण्ड पिछोर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या आश्रम शाला, ढ़ला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाला परिसर के पुस्तकालय, भोजन कक्ष एवं रसोई का बारीकी से जायजा लिया। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के क्रम में उन्होंने जनपद सीईओ श्री नरवरिया को आश्रम परिसर में बिजली व्यवस्था शीघ्र ठीक करवाने के सख्त निर्देश दिए, ताकि छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने ग्राम पंचायत बदरवास का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत हो रहे रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों एवं आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र भी प्राप्त किए। संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी लेते हुए रजिस्ट्री कार्यों में तेजी लाने तथा प्राप्त आवेदनों का समयसीमा के भीतर त्वरित व  निराकरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकास एवं अवस्थापना कार्यों का गहन निरीक्षण
क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को गति देने तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं निवेश के नए अवसरों को सृजित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने पिछोर के बदरवास ग्राम में नवीन विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्योग क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, बिजली, सड़क, पानी और प्लॉट आवंटन की भावी कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक विकास से जुड़े सभी निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि नए उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन मिल सके।

बारिश फुहारों के बीच बदरवास में निकला आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत


बारिश फुहारों के बीच बदरवास में निकला आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

शिवपुरी/बदरवास -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बदरवास नगर में अनुशासित और राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत भव्य और विशाल पथ संचलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। पथ संचलन के समय बारिश की फुहार भी शुरू हो गई थी लेकिन अनुशासन से बंधे स्वयंसेवकों के कदमों को बारिश डिगा न सकी। पथ संचलन भुवनेश्वरी मंदिर गढ़ी प्रांगण से शुरू होकर संपूर्ण नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। घोष की ओजस्वी थाप और कदमताल मिलाते स्वयंसेवकों के संचलन को देखने के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा। संचलन मार्ग में नगरवासियों ने जोरदार पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का जोशीला स्वागत किया।

गढ़ी प्रांगण से शुरू होकर वहीं हुआ संचलन का समापन
पथ संचलन का शुभारंभ नगर के ऐतिहासिक भुवनेश्वरी मंदिर गढ़ी प्रांगण से हुआ। यहाँ से प्रारंभ होकर संचलन कटरा मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 9, हतनापुर रोड, पंचमुखी हनुमान मंदिर,बस स्टैंड, आसमानी गली, जैन कॉलोनी, रिजोदी रोड, लाल चौक, लक्ष्मीगंज, सढ़ रोड, श्रीराम कॉलोनी, बारई रोड, हनुमान कॉलोनी, एबी रोड और मठ मोहल्ला,पुराना बाजार होते हुए पुन: भुवनेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुँचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में पूर्ण गणवेश ,खाकी पैंट, सफेद शर्ट, सिर पर टोपी,में हाथों में दंड लिए स्वयंसेवक जब सीना तानकर अनुशासनबद्ध होकर निकले, तो पूरा माहौल देशभक्ति के रंगों में रंग गया। घोष दल की लयबद्ध धुन पर कदमताल करते स्वयंसेवकों की पंक्तिबद्ध उपस्थिति देखते ही बन रही थी। पथ संचलन के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत हुआ। नगरवासियों ने छतों और रास्तों से स्वयंसेवकों पर जमकर पुष्प वर्षा की। नगरवासियों की जगह-जगह भारत माता के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण को लेकर आईटीबीपी ने निकाली जागरूकता रैली



शिवपुरी-
आई.टी.बी.पी. ने शिवपुरी शहर में जागरूकता रैली का आयोजन कर स्थानीय नागरिकों से भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

आई.टी.बी.पी. की दूरसंचार वाहिनी द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2026 तक विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक के निर्देशन में शिवपुरी शहर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सतर्कता, पारदर्शिता, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था। जागरूकता रैली शिवपुरी शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसमें आई.टी.बी.पी. के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी संस्थानों की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही नागरिकों से अपने दैनिक जीवन एवं कार्यों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा जवाबदेही बनाए रखने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक एवं सजग रहने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आई.टी.बी.पी. द्वारा सभी नागरिकों से राष्ट्रहित में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को अपनाते हुए भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।

नाबालिग बालिका को तीन दिन में दस्तयाब करने पर विहिप-बजरंग दल ने पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान



एसपी, एसडीओपी, टीआई सहित देहात थाना पुलिस टीम का किया सम्मान

शिवपुरी। एक नाबालिग हिंदू बालिका के लापता होने और अपहरण के मामले में देहात थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन दिनों में बालिका को दस्तयाब करने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका को अनस खान नामक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और लगातार प्रयास करते हुए तीन दिनों के भीतर बालिका को दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म एवं अपहरण सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, एसडीओपी सचिन धुर्वे, देहात थाना प्रभारी विकास यादव एवं देहात थाना पुलिस स्टाफ का सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि नाबालिग बालिका को शीघ्र दस्तयाब करना पुलिस की सराहनीय कार्रवाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रोलर स्केटिंग में कुश भार्गव ने जीते दो कांस्य पदक, गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का बढ़ाया गौरव


एसजीएफआई संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

शिवपुरी। गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी के होनहार छात्र कुश भार्गव ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय सहित शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक आईटीएम ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में हिस्सा लेते हुए कुश भार्गव ने अपनी प्रतिभा, गति, संतुलन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। विभिन्न जिलों के खिलाडयि़ों के बीच हुए कड़े मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। कुश की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रबंधन ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के चेयरमैन महेंद्र सिंह अरोरा, डायरेक्टर महिपाल अरोरा, डायरेक्टर श्रीमती नीलम अरोरा एवं प्राचार्य श्रीमती कीर्ति चावला ने कुश भार्गव की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि कुश आगे भी इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय एवं शिवपुरी का नाम रोशन करेंगे।

करैरा में बागेश्वर धाम का मठ बनेगा : पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री







श्री राम -सीता जी का विवाह हुआ, श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण की, विशाल भंडारे में हजारों नागरिकों प्रसादी ग्रहण की

शिवपुरी/करैरा। बगीचा धाम-श्री राम राजा धाम में आयोजित अन्तिम दिवस श्री राम कथा में एक लाख के करीब श्रद्धालू की भीड़ के सामने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा कि करैरा में बागेश्वर धाम का मठ बनेगा तीन साल में मठ बनकर रहेगा,इसकी जिम्मेदारी भी पंडित राजेश दुबे भोला महाराज को सौंप दी। करैरा में इस बार मुझे बहुत ही अच्छा लगा, करैरा वासियों से अनुरोध भी किया कि बगिया बाले हनुमान जी की बाउंड्री,भक्त आरक्षक के समाधि के निर्माण कराने की मांग की।

श्रीराम कथा के आरंभ में कीर्तन करते हुए भजन सीता सीता सीताराम कहिए..सीता राम सीताराम राम कहिए...भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा यह मेरा संकल्प हमारा है., सीताराम.सीताराम कहिए..श्रद्धालू भाव विभोर हो गये..इस के उपरांत श्री राम कथा पर प्रवचन देते हुए कहा कि धनुष श्रीराम जी ने तोड़ा, इसके उपरांत परशुराम आ गये नाराज हो गए, लक्ष्मण जी का सवाद हुआ,श्री राम ने समझाया.अन्तोगतवा परशुराम समझ गये कि की आप ही पूर्ण परमात्मा हो.आर्शीवाद दिया ओर श्री राम के विवाह की तैयारी आरंभ होगी.. अयोध्या से मिथिला बरात चली.. दूल्हा  राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुधन बने,बरात मिथिला पहुंची, चारों तरफ आनंद बरस गया है। आज सिया राम जी का शुभविवाह है, अजी वाह वाह है..भजन पर श्रद्धालू आनंद में लीन होते हुए भाव विभोर हो गये। मंडप में पहुंचे और साधु पंडित वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया और चारों भाइयों का विवाह हुआ। 

श्रीराम चरित्र मानस श्लोक सुनाते हुए ,सुन्दर सुन्दर गीत गाये, श्रद्धालूओं भाव भोर हो गये एवं गीत-संगीत पर नाचते, गाते,भाव  आनंदित हुए.श्रीरामचरित मानस की आरती हुई। गुरु दीक्षा सुबह 9 बजे श्रीराम राजा होटल में प्रदान की गई। बगीचा धाम -श्री राम राजा धाम के प्रांगण में विशाल भंडार में हजारों श्रद्धालू नागरिकों ने प्रसादी ग्रहण की। सम्पूर्ण विश्व में पहली बार करैरा में समस्त हजारों श्रद्धालू नागरिकों को बागेश्वर धाम में सवा लाख  हनुमान जी के पाठ सिद्ध विभूति का वितरण किया।

Thursday, October 29, 2026

आईटीएम ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर में आयोजित SGFI संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम


गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी के कुश भार्गव ने रोलर स्केटिंग में जीते दो कांस्य पदक 🥉🥉

शिवपुरी। गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी के प्रतिभाशाली छात्र कुश भार्गव ने रोलर स्केटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय सहित पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

15 से 17 अक्टूबर 2026 तक आईटीएम ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की संभाग स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में कुश ने शानदार खेल दिखाते हुए दो कांस्य पदक (Bronze Medals) अपने नाम किए।

तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कुश ने अपनी गति, संतुलन और बेहतरीन तकनीक के दम पर यह दोहरी सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है।

विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने कुश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की: श्री महेंद्र सिंह अरोरा (चेयरमैन), श्री महिपाल अरोरा (डायरेक्टर), श्रीमती नीलम अरोरा (डायरेक्टर), श्रीमती कीर्ति चावला (प्राचार्य), 

प्रबंधन ने विश्वास जताया कि कुश भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और शिवपुरी का नाम रोशन करते रहेंगे।

 प्रतियोगिता का संक्षिप्त विवरण:

▫️ इवेंट: SGFI संभाग स्तरीय रोलर स्केटिंग

▫️ स्थान: ITM ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर

▫️ दिनांक: 15 से 17 अक्टूबर 2026

▫️ वर्ग: अंडर-17

▫️ खिलाड़ी: कुश भार्गव (गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी)

▫️ उपलब्धि: 2 कांस्य पदक (Bronze Medals) 🥉🥉

 कुश भार्गव को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं!

श्री चित्रगुप्त मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव, 10 नवंबर को कलम-दवात पूजन


चित्रांश समाज कल्याण समिति ने की तैयारियां शुरू, समस्त कायस्थ परिवारों से सपरिवार शामिल होने की अपील

शिवपुरी। कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर, पुरानी शिवपुरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 15 नवंबर 2026, रविवार को सायं 6 बजे से किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्री चित्रगुप्त जी को अन्नकूट का भोग अर्पित करने के साथ कन्या भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर चित्रांश समाज कल्याण समिति द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। 

चित्रांश समाज कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष एवं श्री चित्रगुप्त मंदिर के सेवादार मधुर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन प्रतिवर्ष समस्त चित्रांश बंधुओं एवं कायस्थ परिवारों के सामूहिक सहयोग से संपन्न होता है। इस वर्ष भी समाज के सभी परिवारों से सामग्री एवं आर्थिक सहयोग के साथ आयोजन में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर सर्वप्रथम भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत कन्या भोजन कराया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का वितरण प्रारंभ होगा। इस अवसर पर शिवपुरी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चित्रांश बंधुओं एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपेक्षा है।

10 नवंबर को होगा भगवान चित्रगुप्त जी एवं कलम-दवात का पूजन
नगर अध्यक्ष मधुर श्रीवास्तव ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव से पूर्व 10 नवंबर 2026 को सायं 5 बजे पुरानी शिवपुरी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशेष पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक कलम-दवात पूजन का आयोजन किया जाएगा। 

इस अवसर पर समस्त कायस्थ परिवारों से सपरिवार उपस्थित होकर अपने आराध्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। चित्रांश समाज कल्याण समिति ने शिवपुरी नगर के समस्त कायस्थ परिवारों एवं चित्रांश बंधुओं से अपील की है कि वे दोनों धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता एवं धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाएं। साथ ही 15 नवंबर को आयोजित अन्नकूट महोत्सव में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन कर भंडारे की प्रसादी ग्रहण करें।

अवैध गिट्टी परिवहन करते हाइवा डंपर वाहन किया जब्त, खनिज अमले द्वारा मुरम उत्खनन पट्टा किया निरस्त


पोहरी एसडीएम ने चेकिंग के दौरान वैध दस्तावेज न मिलने पर की कार्रवाई

शिवपुरी-पोहरी क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक गिट्टी से भरे हाइवा डंपर को अवैध परिवहन के मामले में जब्त कर लिया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी जेपी गुप्ता द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की गई। एसडीएम श्री गुप्ता ने बताया कि अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सतर्क है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

पोहरी क्षेत्र में बीते कई दिनों से अवैध रेत और गिट्टी परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके तहत गतदिवस एसडीएम पोहरी श्री जेपी गुप्ता ने क्षेत्र में भ्रमण व वाहन चेकिंग की। इसी दौरान शिवपुरी रोड की ओर से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर को मचाखुर्द के पास स्थित गोदाम के सामने रोका गया और उसके वैध कागजातों की जांच की गई। मौके पर मौजूद वाहन चालक पूछताछ के दौरान वाहन से संबंधित कोई भी संतोषजनक दस्तावेज या जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान वैध कागजात न मिलने पर एसडीएम जेपी गुप्ता द्वारा गिट्टी से भरे हाइवा डंपर को अवैध परिवहन मानते हुए तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। जब्त वाहन को पोहरी थाना परिसर में सुपुर्दगी के तौर पर रखवाया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई के उपरांत एसडीएम पोहरी जेपी गुप्ता द्वारा मौके की पूरी स्थिति और बाद में प्रस्तुत की गई ई-टीपी को संलग्न करते हुए विस्तृत प्रतिवेदन आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु भेजा गया है।


ग्राम टोंगरा में अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मुरम उत्खनन पट्टा किया निरस्त
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमले द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी

शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में स्वीकृत खनिज रियायतों की खदानों के भौतिक सत्यापन एवं जांच के दौरान एक मामला सामने आया। तहसील शिवपुरी के ग्राम टोंगरा स्थित सर्वे नंबर 1960 रकवा 4.00 हेक्टेयर क्षेत्र पर सुरेश शिवहरे (पुत्र बाबूलाल शिवहरे, निवासी नवाब साहब रोड चंद्रा कॉलोनी, शिवपुरी) के पक्ष में मुरम खनिज का उत्खनन पट्टा स्वीकृत किया गया था।

जिला खनिज अधिकारी रामसिंह उईके ने बताया कि खदान संचालन के निरीक्षण में यह पाया गया कि पट्टाधारी द्वारा नियमों और शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा है तथा लगातार स्वीकृत क्षेत्र से बाहर अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है। इस संबंध में पट्टाधारी को सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान किया गया था, किंतु पट्टाधारी द्वारा शर्तों के भंग का सम्यक उपचार नहीं किया गया और न ही स्वीकृत क्षेत्र के बाहर किए गए खनन के संबंध में अपने पक्ष में कोई समाधानकारक साक्ष्य एवं प्रतिउत्तर प्रस्तुत किया गया।

उत्खनन पट्टा निरस्त एवं आगामी विभागीय कार्रवाई 
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं खनिज राजस्व के नुकसान को ध्यान में रखते हुए, म.प्र. गौण खनिज नियम 1996 के नियम के तहत ग्राम टोंगरा के सर्वे नंबर 1960 (रकवा 4.00 हेक्टेयर) पर स्वीकृत मुरम उत्खनन पट्टा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय अमले को आवश्यक जांच आदि कर नियमों के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। 


अंडर-18 बालिका हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता का एसपी ने किया भव्य शुभारंभ


खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बढ़ाया हौंसला, पहले दिन ग्वालियर और सिवनी ने दर्ज की शानदार जीत

शिवपुरी-श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर के हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर राजामाता विजयाराजे सिंधिया जी की स्मृति में द्वितीय कैप्टन राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलपमेंट (म.प्र.) के तत्वाधान में राज्य स्तरीय हॉकी फीडर सेंटर अंडर-18 बालिका हॉकी खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस तीन दिवसीय (29 से 31 अक्टूबर 2026) प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने और जिले, प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की और 08 जिलों से आई टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान मप्र राज्य महिला क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षक अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षक श्रीमती गीता लखेरा, शैलेन्द्र बुन्देला, सूरज भान (गुना), नफीज खान (सागर), अक्षय अवस्थी (ग्वालियर), फैजल खान (सिवनी), कृष्णगोपाल (रतलाम), स्वाति (खरगौन), गिरीश मिश्रा मामा, राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान सिंह, राहुल नरवरिया तथा खेल विभाग के कर्मचारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता, उपविजेता तथा तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों व खिलाडिय़ों को ट्रॉफी और मेडल से पुरस्कृत किया जाएगा। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बालिका खिलाडिय़ों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने और उसे निखारने के सुनहरे अवसर प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन कमल सिंह बाथम उर्फ शैरा द्वारा किया गया। इस दौरान एशिया कप में खेल चुकी खिलाड़ी नौसीन खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल दागे।

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के 29 जिलों में संचालित हॉकी फीडर सेंटर के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में शिवपुरी, सिवनी, खरगौन, रायसेन, ग्वालियर, गुना, सागर और रतलाम सहित कुल 08 जिलों की बालिका टीमें सहभागिता कर रही हैं। यह मुकाबले खेल परिसर के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर स्थापित फ्लड लाइट में लीग पद्धति के आधार पर डे/नाइट में खेले जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक टीम को 3-3 मैच खेलने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए प्रारंभिक मैचों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहला मैच खरगौन और ग्वालियर के बीच खेला गया, जिसमें ग्वालियर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खरगौन को 8-0 से पराजित किया। वहीं, दूसरा मैच सिवनी और रतलाम के बीच खेला गया, जिसमें सिवनी ने रतलाम को 11-0 के बड़े अंतर से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

पोहरी विधानसभा स्तरीय लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक गोष्ठी संपन्न



संविधान में सत्तर संशोधन करने वाली कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है - धैर्यवर्धन

पोहरी- स्थानीय कॉलेज में बुद्धिजीवी वर्ग की विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा मध्यप्रदेश के प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान हटाए गए वोटर्स में दो करोड़ अस्सी लाख लोग मर चुके थे, तीन करोड़ अनुपस्थित हैं, छह करोड़ तीस लाख मतदाता स्थाई तौर पर स्थानांतरित है एवं एक करोड़ मतदाता डुप्लीकेट अर्थात दो जगहों पर दर्ज था जिनको हटाया गया है । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने की ।

 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रमुख नागरिक गोष्ठी में प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री धैर्यवर्धन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री सुरेश धाकड़ , पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे सहित भाजपा नेता दिलीप मुद्गल आदि ने भी संबोधित किया। 

गोष्ठी में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं, सामाजिक जिम्मेदारी तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा ने अपने संबोधन में लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनावों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विचारों की स्वतंत्रता, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान, कानून के शासन और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक संवाद, राजनीतिक मर्यादा और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। नागरिकों को किसी भी परिस्थिति में लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और समाज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनजागरण आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता के विषयों पर संवाद करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता का विश्वास, जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और समाज में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक अभियान की सार्थकता तभी है, जब उसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को समझा जाए और उनके समाधान के लिए सार्थक प्रयास किए जाएं। उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने, नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को लोकतंत्र के प्रति उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और समाज में जिम्मेदार नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़, दिलीप मुदगल, जिला कार्यालय प्रभारी विक्की मंगल, मंडल अध्यक्ष पोहरी आशुतोष जैमिनी , बैराड धीरज व्यास , झिरी विष्णु परिहार, चंदन धाकड, पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी उपस्थित रहे ।


फैशन एक्सपो के दूसरे दिन और समापन समारोह में उमड़ा जनप्रतिनिधियों का हुजूम, जमकर हुई खरीदारी






शिवपुरी फैशन एक्सपो के दूसरे दिन और समापन समारोह में उमड़ा जनप्रतिनिधियों का हुजूम, मिताक्षी व्लॉग्स की मेहनत और व्यवहार की हुई सराहना, अब हर किसी की जुबां पर सवाल—अगला एक्सपो कब? 

मिताक्षी व्लॉग्स की अनूठी पहल: झूला संचालकों और शहरी आदिवासी समुदाय को निःशुल्क स्पेस देकर पेश की मिसाल, स्पॉन्सर्स को सम्मानित कर जताया आभार

शिवपुरी। MJ Eventss एवं Mitakshi Vlogss प्रस्तुत शिवपुरी फैशन एक्सपो का दो दिवसीय आयोजन कमला हेरिटेज में शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो में खरीदारी, मनोरंजन और स्थानीय व्यापार का अनूठा संगम देखने को मिला। दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर जमकर खरीदारी की, वहीं समापन समारोह में गणमान्य नागरिकों, स्पॉन्सर्स और व्यापार जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की रौनक बढ़ाई। पूरे आयोजन के दौरान आयोजक मिताक्षी व्लॉग्स की मेहनत, व्यवहार, व्यवस्थाओं और सामाजिक पहल की जमकर सराहना हुई।

दूसरे दिन पहुंचे विधायक देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव एवं जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत

शिवपुरी फैशन एक्सपो के दूसरे दिन विधायक श्री देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत ने पहुंचकर विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और जमकर खरीदारी की। जनप्रतिनिधियों ने एक्सपो की व्यवस्थाओं और आयोजन की सराहना की। वहीं, किड्स गार्डन स्कूल के संचालक श्री शिवकुमार गौतम भी एक्सपो में पहुंचे और आयोजन का हिस्सा बने।

समापन समारोह में गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों की उपस्थिति

एक्सपो के समापन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव, नक्षत्र होटल के संचालक, नक्षत्र गार्डन के संचालक एवं भाजपा महामंत्री श्री ललितेश सिंह भैया तथा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष एवं पब्लिक स्कूल के संचालक श्री गिर्राज शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मंच पर संस्कार बेकरी के संचालक श्री प्रियम अग्रवाल और युवा नेता श्री प्रशांत राठौर भी शामिल हुए। अतिथियों और सहयोगियों की उपस्थिति ने समापन समारोह को खास बनाया।

सभी स्पॉन्सर्स को सम्मान स्वरूप दिए गए हैम्पर्स, संस्कार बेकरी ने तैयार किए विशेष गिफ्ट हैम्पर्स

शिवपुरी फैशन एक्सपो की सफलता में सहयोग देने वाले सभी स्पॉन्सर्स के योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें विशेष गिफ्ट हैम्पर्स प्रदान किए गए। ये हैम्पर्स शिवपुरी की संस्कार बेकरी द्वारा तैयार करवाए गए थे। स्पॉन्सर्स के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम में एक खास आकर्षण जोड़ा।

इस अवसर पर विजयवर्गीय शोरूम के संचालक श्री अभिषेक विजयवर्गीय, रामजा कचौरी के संचालक श्री धर्मेंद्र यादव और जय बजरंग ज्वेलर्स के संचालक श्री प्रकाश सोनी सहित आयोजन से जुड़े स्पॉन्सर्स मौजूद रहे। हैम्पर्स के माध्यम से सभी सहयोगियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जय बजरंग ज्वेलर्स के संचालक श्री प्रकाश सोनी ने भी सम्मान समारोह में सहभागिता निभाई।

सभी स्पॉन्सर्स ने आयोजन में अपनी भागीदारी और मिले सम्मान पर खुशी जाहिर की। उनके सहयोग ने शिवपुरी फैशन एक्सपो को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रामजा कचौरी की गुजिया की धूम, हजारों रुपये की गुजिया पैक कराकर ले गए लोग

शिवपुरी फैशन एक्सपो में रामजा कचौरी की गुजिया लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही। गुजिया के स्वाद की लोगों ने जमकर तारीफ की और कई ग्राहक हजारों रुपये की गुजिया पैक कराकर अपने साथ ले गए। रामजा कचौरी के स्टॉल पर ग्राहकों का उत्साह देखने लायक रहा। इस तरह एक्सपो ने फैशन और लाइफस्टाइल के साथ स्थानीय खाद्य व्यवसायों को भी शानदार मंच प्रदान किया।

हर किसी की जुबान पर रही मिताक्षी व्लॉग्स के व्यवहार और मेहनत की चर्चा

इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत आयोजक मिताक्षी व्लॉग्स का व्यवहार, समर्पण और सभी के प्रति जिम्मेदारी का भाव रहा। अतिथियों से लेकर स्टॉल संचालकों तक, सभी ने उनकी मेहनत और व्यवस्थाओं की सराहना की।

मिताक्षी ने केवल आयोजन की जिम्मेदारी नहीं निभाई, बल्कि एक-एक स्टॉल संचालक के पास जाकर उनकी बिक्री और व्यवस्थाओं का हाल भी जाना। उन्होंने दुकानदारों से पूछा कि उनकी बिक्री कैसी रही, किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हुई और व्यवस्थाओं में कोई कमी तो नहीं रह गई। शुभारंभ से लेकर समापन तक उनकी सक्रियता और हर व्यक्ति का ध्यान रखने की भावना लोगों को प्रभावित करती रही।

आयोजन में शामिल लोगों ने मिताक्षी व्लॉग्स की मेहनत और व्यवहार की सराहना करते हुए उनसे अगला एक्सपो आयोजित करने के बारे में भी पूछा। लोगों का सवाल था कि अब अगला मेला कब लगाया जाएगा। यह उत्साह आयोजन को मिले सकारात्मक प्रतिसाद को दर्शाता है।

झूला संचालकों और शहरी आदिवासी समुदाय को निःशुल्क स्पेस देकर पेश की मिसाल

मिताक्षी व्लॉग्स की एक विशेष पहल की भी खूब सराहना हुई। उन्होंने झूला संचालकों और शहरी आदिवासी समुदाय के लोगों को निःशुल्क स्पेस उपलब्ध कराया, जिससे वे भी इस आयोजन का हिस्सा बन सके।

यह पहल केवल व्यापार तक सीमित नहीं थी, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने और उन्हें अवसर उपलब्ध कराने की सोच को दर्शाती है। इस कदम के जरिए मिताक्षी व्लॉग्स ने सामाजिक सरोकारों को भी अपने आयोजन का हिस्सा बनाया।

स्थानीय व्यापार को मिला मंच, यादगार रहा शिवपुरी फैशन एक्सपो

दो दिनों तक चले शिवपुरी फैशन एक्सपो में फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़े व्यवसायों को ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिला। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी, स्पॉन्सर्स का सहयोग, लोगों की खरीदारी और स्टॉल संचालकों की भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

मिताक्षी व्लॉग्स और MJ Eventss की मेहनत, शानदार व्यवहार और सामाजिक पहल ने शिवपुरी फैशन एक्सपो को एक सफल आयोजन बनाया। स्पॉन्सर्स को सम्मानित करने से लेकर छोटे व्यवसायों और जरूरतमंद समुदायों को मंच उपलब्ध कराने तक, आयोजन के विभिन्न पहलुओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

शिवपुरी फैशन एक्सपो के सफल समापन के बाद अब शहरवासियों के बीच मिताक्षी व्लॉग्स के अगले आयोजन को लेकर उत्सुकता है। लोगों का प्यार, स्पॉन्सर्स का सहयोग और आयोजन में शामिल अतिथियों की सराहना इस दो दिवसीय एक्सपो की यादगार उपलब्धियां रहीं।

शिवपुरी में 1 और 2 नवंबर को लगेगा निष्का सेल्स का भव्य दिवाली महा बचत महोत्सव


70 प्रतिशत तक की छूट, एक्सचेंज ऑफर, फिक्स्ड प्राइस डील्स और हर एसी खरीद पर आकर्षक उपहार पाने का मिलेगा मौका

शिवपुरी। दीपावली के अवसर पर खरीदारी को खास और किफायती बनाने के लिए निश्का सेल्स द्वारा शिवपुरी में दो दिवसीय 'दिवाली महा बचत महोत्सवÓ का आयोजन 1 एवं 2 नवंबर 2026 को किया जा रहा है। होटल पीएस रेजिडेंसी, शिवपुरी में आयोजित होने वाला यह महोत्सव प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। आयोजन में पहली बार शिवपुरी में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों की खरीदारी पर विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।

निष्का सेल्स के संचालक दीपेश अग्रवाल ने बताया है कि दीवाली महाबचत महोत्सव में एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, स्मार्टफोन, माइक्रोवेव सहित विभिन्न घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध रहेगी। आयोजकों के अनुसार, ग्राहकों को चुनिंदा उत्पादों पर 70 प्रतिशत तक की छूट, एक्सचेंज ऑफर्स, विशेष स्पॉट बुकिंग डिस्काउंट और फिक्स्ड प्राइस डील्स का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही एसी की खरीद पर आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। इस महोत्सव में एलजी, सैमसंग, बॉश, ब्लू स्टार, जनरल, क्रॉम्पटन, फिलिप्स, हैवेल्स, मिडिया, बजाज, सिम्फनी, केनस्टार, लिवप्योर, सुजाता, एसी स्मिथ, पिजन, एचपी और लेनोवो सहित अनेक प्रमुख ब्रांडों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। आयोजक 

निष्का सेल्स का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर विभिन्न ब्रांडों के उत्पादों की बड़ी रेंज, बेहतर डिस्प्ले और आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध कराना है। दीपावली के बाद घरेलू जरूरतों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए यह महोत्सव उपयोगी अवसर साबित हो सकता है। निश्का सेल्स की ओर से शहरवासियों को दिवाली महा बचत महोत्सव में आमंत्रित किया गया है।

पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन




100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने सजी सांस्कृतिक संध्या

शिवपुरी-जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के तत्वाधान में पर्यटक स्वागत केंद्र, छत्री रोड पर गतदिवस विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परिषद के समन्वय से दोपहर से लेकर देर शाम तक आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की स्थानीय प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन के तहत दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक विशेष रूप से मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके पश्चात सायं 6.30 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस दौरान जूनियर एवं सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ देशभक्ति गीत, धार्मिक गीत और लोकगीत गायन के आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।

जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी पुष्कल प्रताप सिंह की पहल एवं समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना, स्थानीय कलाकारों को एक बेहतर मंच प्रदान करना तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। लंबे समय बाद आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने शिवपुरी में सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नई ऊर्जा प्रदान की है, जिससे युवाओं में अपनी संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय पर्यटन के प्रति रुचि और उत्सुकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

आयोजन में सक्रिय रहे अधिकारी
इस सफल आयोजन को मूर्त रूप देने में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी पुष्कल प्रताप सिंह, सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ एवं प्रबंधक देव सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में सभी प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सुचारू रूप से संपन्न हुईं।

कै.राजमाता विजयाराजे सिंधिया अम्मा महाराज की जन्म जयंती पर माधव चौक पर किया सब्जी-पूड़ी का वितरण




शिवपुरी।
कैलाशवासी राजमाता विजयाराजे सिंधिया (अम्मा महाराज) की जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार, 29 अक्टूबर को माधव चौक, शिवपुरी पर सब्जी-पूड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेवा भाव के साथ आमजन को भोजन के रूप में पुड़ी सब्जी का वितरण किया।   कार्यक्रम का आयोजन मप्र शासन की पूर्व मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया की प्रेरणा से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद एवं मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष गौरव सिंघल के संयोजन में किया गया। 

कार्यक्रम के माध्यम से राजमाता विजयाराजे सिंधिया के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान माधव चौक पर आमजन को सब्जी-पूड़ी वितरित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पार्षद गौरव सिंघल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष भानु दुबे, पार्षद राजू गुर्जर, विजय शर्मा, राजा यादव, कुलदीप शर्मा सहित मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (पिपरघार वाले), अजीत अग्रवाल (ठेइया), रामजीलाल बंसल, घनश्याम गुप्ता (तिघरी वाले), पदम जैन, सत्य नारायण, पूर्व महामंत्री विकास गोयल, आदर्श गुप्ता एवं सोनू गुप्ता खतौरा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहभागिता करते हुए सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को दिल्ली में होगा 'वोट चोरी, देश बचाओÓ प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता जाऐंगें दिल्ली


जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने ली प्रेसवार्ता

शिवपुरी। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे 'वोट बचाओ, देश बचाओÓ अभियान के तहत आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शिवपुरी जिले से करीब 1000 कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग उठाई जाएगी। यह बात कही पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने जो स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर जानकारी दे रहे थे। 

इसके पूर्व गुरुवार को गुना बायपास स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों और अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी। यहां मौजूद जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली जाने के इच्छुक कार्यकर्ता स्वेच्छा से इस अभियान में शामिल होंगे। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, कोलारस प्रभारी अंशु शुक्ला, पोहरी प्रभारी राजीव शर्मा, पिछोर प्रभारी नीतेश यादव, विधायक कैलाश कुशवाह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी, प्रवक्ता विजय चौकसे, सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची की पारदर्शिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूचियों में नाम जोडऩे और हटाने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इन मामलों की निष्पक्ष जांच और संबंधित आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि मतदाताओं का विश्वास चुनाव प्रक्रिया में बना रहे। इस दौरान विधायक पोहरी कैलाश कुशवाह ने बताया कि दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग लिया जा रहा है। कई कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से डोनेशन देकर अभियान में सहयोग किया है। 

कांग्रेस का कहना है कि संगठन के कार्यकर्ता अपने स्तर पर दिल्ली पहुंचने के लिए प्रयास करेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे। कोलारस प्रभारी अंशु शुक्ला एवं पोहरी प्रभारी राजीव शर्मा, पिछोर प्रभारी नीतेश यादव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निराकरण होना चाहिए तथा चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शिवपुरी जिले की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

Wednesday, October 28, 2026

ग्राम पड़ोरा में आईटीबीपी द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन


शिवपुरी-
राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी द्वारा गोद लिए गए ग्राम पड़ोरा में जिला चिकित्सालय, शिवपुरी के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान, बच्चों के करियर गाइडेंस एवं जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चीफ एक्जक्यूटीव डॉ. सुषमा शुक्ला द्वारा महिलाओं के लिए  हाइजीनिक सामान, विटामीन व आयरन टेबलेट, तथा बच्चों को कॉपी, पेंसिल एवं शार्पनर वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, डॉ. रामुडु रोंगाली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला चिकित्सालय, शिवपुरी से डॉ. सुनिल रावत एवं डॉ. क्षितिज, दंत रोग चिकित्सक ने अपनी टीम के साथ 100 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर जागरूकता एवं शपथ समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, ग्राम सरपंच यशपाल सिंह रावत एवं भूपेन्द्र सिंह रावत समाजसेवी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने, बच्चों के करियर गाईडेंस तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

पोहरी अनुभाग के धुतिरया में 1 करोड़ रुपये कीमत की 20 बीघा भूमि को दबंगों के कब्जे से कराया मुक्त


4 पट्टेधारी आदिवासियों को दिलाया कब्जा

शिवपुरी/पोहरी- जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा दिए गए निर्देशो के परिपालन में पोहरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जेपी गुप्ता ने राजस्व व पुलिस के संयुक्त दल की मौजूदगी में बलपूर्वक 1 करोड़ रुपये कीमत की 20 बीघा से अधिक भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराकर पट्टाधारियों को सुपुर्द किया गया है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीएम जेपी गुप्ता नायब तहसीलदार सरिता भदौरिया, रेंजर श्रुति राठौर,आरआई, पटवारी व पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

भैसरावन के धुतिरया में 20 बीघा जमीन को दबंगो के कब्जे से कराया मुक्त
पोहरी अनुभाग के भैसरावन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धतुरिया में दबंगो द्वारा कई बर्षो से पट्टेदारी आदिवासियों की 20 बीघा से अधिक जमीन पर अवैध रूप से काबिज थे। जहां बुधवार को एसडीएम जेपी गुप्ता के निर्देश पर राजस्व व पुलिस ने संयुक्त रूप से अबैध कब्जे को हटवाकर मौके पर खेत की जुताई करवाकर पट्टेधारियों को कब्जा दिलाया। एसडीएम जेपी गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि गरीब, दलित एवं आदिवासियों की भूमियों पर किसी भी दबंग व्यक्ति का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

20 बीघा भूमि को इन कब्जे धारियों से कराया मुक्त
पोहरी अनुभाग के धतुरिया में 4 पट्टेधारियों की भूमि पर कई बर्षो से  दबंग 20 बीघा से अधिक भूमि पर अबैध रूप से काबिज थे जिन्हें अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम जेपी गुप्ता सहित वनविभाग,राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बलपूर्वक हटाया गया है ओर 20 बीघा से अधिक भूमि को दबंगो के कब्जे से मुक्त कराकर पट्टेधारियों को सुपुर्द किया है। जहाँ प्रशासन ने श्रिया आदिवासी,रूकम आदिवासी,पेमा आदिवासी व मंगा आदिवासी को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया गया साथ ही व्यवधान करने बालो के विरूद्द बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई।

मचाखुर्द के पास गिट्टी से भरा हाइवा डंपर जब्त, बिना रायल्टी के कर रहा था परिवहन


पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता ने की कार्यवाही

शिवपुरी/पोहरी-शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र मे मंगलवार शाम 5:49 क्करू बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जेपी गुप्ता ने औचक चेकिंग की। इसी दौरान शिवपुरी रोड की ओर से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर क्रमांक एमपी एमपी 33 जेड एम 1340 को मचाखुर्द के पास स्थित गोदाम के सामने रोककर उसके वैध कागजात जांचे गए इस दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका जिस पर एसडीएम जेपी गुप्ता ने गिट्टी से भरे हाइवा डंपर को अवैध रूप से परिवहन मानते हुए जब्त किया और पोहरी थाना परिसर में सुपुर्दगी के तौर पर रख दिया ओर आगामी कार्रवाई के लिए कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा की ओर  प्रतिवेदन भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पोहरी में बीते कई दिनों से अवैध रेता-गिट्टी परिवहन की सूचना एसडीएम जेपी गुप्ता को मिल रही थी। जहा मंगलवार भृमण के दौरान एक हाइवा डंपर पोहरी की ओर जा रहा था जिसे मचाखुर्द गोदाम के सामने रोका गया जिसके दस्तावेजों की पड़ताल की गई मौके पर चालक कोई जानकारी नहीं दे सका,जिसके बाद डंपर जब्त किया गया जप्ती के पश्चात बाहन चालक द्वारा (ई-टीपी) रॉयल्टी पास सुमित कुमार सोनी के नाम से पेश की गई जो 5:52 क्करू समय जनरेट किया गया जो जब्ती के बाद पेश किया गया था। जहा एसडीएम जेपी गुप्ता ने प्रतिवेदन में उक्त ईटीपी संलग्न कर शिवपुरी कलेक्टर की ओर भेज दी है। मामले की जानकारी एसडीएम जेपी गुप्ता ने बुधवार शाम 6 बजे दी है।

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण; मरीजों को वितरित किया जाने वाला खाना खाकर परखी गुणवत्ता



एम्बुलेंस और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश

शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज जिला चिकित्सालय शिवपुरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर ही सिविल सर्जन डॉ. आर. पी. सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने अस्पताल परिसर में खड़ी एम्बुलेंस का जायजा लिया और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान जो एम्बुलेंस संचालित स्थिति में नहीं है उन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा के संचालन को पूरी तरह सुदृढ़ किया जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को बिना किसी देरी के त्वरित स्वास्थ्य सेवा एवं एम्बुलेंस सुविधा मिल सके।

खुद रोटी खाकर परखी भोजन की गुणवत्ता
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांचने स्वयं मरीजों के लिए बनी रोटी खाकर उसकी गुणवत्ता देखी। भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सिविल सर्जन को कहा है कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन ही उपलब्ध कराया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

प्रसूति वार्ड का निरीक्षण, प्रसूताओं से जानी सुविधाएं
स्त्री एवं प्रसूति वार्ड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने भर्ती महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की प्रत्यक्ष जानकारी ली। प्रसूताओं से अस्पताल में लड्डू मिलने की जानकारी ली तथा  किसी भी प्रकार के पैसों की मांग किए जाने के संबंध में भी पूछताछ की, जिस पर प्रसूताओं ने पैसे मांगे जाने की बात से इनकार किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को समय पर सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जाएँ।

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, शौचालयों की मरम्मत और सुरक्षा के लिए कैमरे लगाने के निर्देश
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने पूरे अस्पताल परिसर में भ्रमण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल का वातावरण स्वच्छ होना पहली प्राथमिकता है, जिसके लिए परिसर में नियमित तौर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान शौचालयों की स्थिति देखने पर कलेक्टर श्री वर्मा ने उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने और खराब या मरम्मत की आवश्यकता वाले शौचालयों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, अस्पताल परिसर को सुंदर व स्वच्छ बनाए रखने के लिए बाउंड्रीवॉल की पुताई कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को बेहतर बनाने के लिए परिसर में आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के भी निर्देश सिविल सर्जन को दिए गए।

चैंपियंस को मिली ट्राफी और मैडल तो उफान पर पहुंचा उत्साह



पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ 70वी राज्य स्तरीय क्रिकेट व नेटबाल प्रतियोगिता का समापन

शिवपुरी। शिवपुरी की धरा पर 23 शुरू हुई 70 वी राज्य स्तरीय 17 वर्षीय बालिका क्रिकेट व 19 वर्षीय बालक बालिका नेटबाल प्रतियोगिता का बुधवार की दोपहर पुरस्कार, प्रशस्ति और सम्मान के साथ विधिवत समापन हो गया। दोनों ही खेलों में विजेता व उपविजेता सहित तीसरे पायदान पर रहीं टीमों को ट्राफी और खिलाडयि़ों को अतिथियों ने मैडल प्रदान किया तो उनका उत्साह उफान पर जा पहुंचा तथा तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने डीडी पीपी के ध्येय वाक्य से खिलाडयि़ों को समझाया कि इन चार शब्दों समर्पण, अनुशासन, समयनिष्ठा और धैर्य का खेलों के साथ साथ जीवन में भी उतना ही महत्व है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कारगर प्रयास किए हैं,

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला महामंत्री केपी परमार,सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर,व जिला कार्यालय मंत्री सोनू राजावत मौजूद रहे।  कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने कहा कि भले ही प्रतियोगिता में किसी को जीत किसी को हार मिली पर इस प्रतियोगिता के जरिए सभी खिलाडयि़ों में आत्मविश्वास और खेल भावना जैसे गुणों का विस्तार जरूर हुआ होगा, उन्होंने नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडयि़ों को बधाई दी। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन वाचन बीईओ मनोज निगम द्वारा किया गया जबकि मंच संचालन बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, हेमलता चौधरी व गिरीश मिश्रा मामा द्वारा किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने की।

तीसरे स्थान पर रही ग्वालियर संभाग की टीम, ऑल ओवर चैंपियन घोषित
पुरस्कार वितरण के दौरान क्रिकेट 17 वर्षीय बालिका वर्ग में तीसरे स्थान पर रही ग्वालियर संभाग की टीम सहित उपविजेता इंदौर व विजेता भोपाल की टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई वहीं नेटबाल बालक बालिका वर्ग में विजेता रही ग्वालियर संभाग की टीम व कोच सहित मैनेजर को सम्मानित किया गया। पूरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ओवर आल चैंपियन ग्वालियर संभाग को घोषित किया गया और ट्रॉफी प्रदान की गई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को विधिवत संचालित करने  के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिथियों के माध्यम से 9 संभागों से आए दल प्रबंधकों व स्टेट ऑफिशियल्स को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा स्थानीय स्तर पर विभाग द्वारा दो दर्जन से अधिक समितियों का गठन किया गया था जिनके सदस्यों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रचार प्रसार के लिए भगवती प्रसाद शर्मा, नीरज सरैया, राजीव भार्गव को सम्मानित किया गया। वहीं अन्य समितियों में शामिल , प्राचार्य एनके जैन,आरपी जाटव,एसपी भार्गव कन्या परिसर, महेन्द्र सिंह तोमर,राजेश कम्ठान, नेशनल रैफरी यादवेन्द्र सिंह चौधरी, अजय बाथम, विवेक वर्धन शर्मा,राजू जाट, मनोज गुप्ता,स्नेह सिंह रघुवंशी, दीपक मांझी,संस्कार मिश्रा, सदाशिव भार्गव,अभिषेक, श्रीवास्तव , शिवनाथ वैस,राघवेन्द्र रघुवंशी,ऊजमा परवीन, कल्पना सोनी, श्वेता जैन, अनिल मलावरिया, कपिल यादव, आकाश यादव,गिरीश शर्मा,शरद निगम, रज्जाक खान आदि को सम्मानित किया गया।