शिवपुरी-कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कोरोना महामारी से बचाव एवं किसी इलाके की स्थिति का जायजा लेने के लिए क्षेत्रवार नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं ताकि उस क्षेत्र में कोरोना की स्थिति या आगे की संभावनाओं और बचाव पर विचार किया जा सके।
सोमवार को बैठक में उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में भ्रमण करें। कंटेनमेंट एरिया में व्यवस्थाएं देखें। कंटेनमेंट एरिया में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की क्या स्थिति है। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं देखें। भ्रमण के दौरान लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें और समझाइश भी दें कि सभी मास्क पहने और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। साथ ही स्वयं भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा है कि अभी जिले में लगातार पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए कोरोना पर नियंत्रण के लिए विशेष निगरानी करना होगी। इसमें क्षेत्रवार जिन अधिकारियों को दायित्व दिए गए हैं वह अपने सहायक नोडल के साथ समन्वय कर क्षेत्र में भ्रमण अवश्य करें और वास्तविक स्थिति के अनुसार कोई समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारी से संपर्क कर निदान कराएं।
टीएल पत्रों पर समय पर करें कार्यवाही : कलेक्टर
शिवपुरी-कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को आयोजित अंतर विभागीय समन्वय बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समय.सीमा पत्रों पर समय पर कार्यवाही करें और जवाब भेजें। अनावश्यक तौर पर कोई भी पत्र लंबित ना रहे। उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ कार्यालयोंए विभिन्न आयोगों और न्यायालय के अवमानना प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए कार्यवाही करें और समय पर जवाब प्रस्तुत करें। अन्यथा संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी मासिकए त्रैमासिक आधार पर लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। सीएम हेल्पलाइनए लोक सेवा के आवेदनोंए वनाधिकार पट्टे आदि में जिले की स्थिति ठीक नहीं है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लोक सेवा के आवेदन जिन पर समय सीमा में कार्यवाही की जाना हैए उसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि संबंधित एसडीएमए तहसीलदार और संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं इन शिकायतों और आवेदनों को देखें और निराकरण करें। अपने अधीनस्थों की भी मॉनिटरिंग करें। बैठक में जनपद सीईओ भी उपस्थित थेए उन्हें निर्देश देते हुए कहा है कि वनाधिकार पट्टे वितरण के काम में प्रगति दिखना चाहिए। सभी जनपद सीईओ और वन विभाग के अधिकारी समन्वय कर प्रकरणों को निराकृत कर जिला स्तर पर जल्द भेजें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचपी वर्माए अपर कलेक्टर आरएस बालोदियाए संबंधित अनुविभाग के एसडीएम और जिलाधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने की निर्वाचन कार्यों की समीक्षा
शिवपुरी-आगामी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और सभी को कार्य सौंप दिए गए हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को बैठक में निर्वाचन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से कहा है कि निर्वाचन कार्यों की मॉनिटरिंग करें। समस्त एसडीएम यह ध्यान दें कि शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना पहला महत्वपूर्ण कार्य है। इस पर ध्यान दें और ऐसे मतदाता जिनके सूची में अलग.अलग जगह नाम है। जिनकी मृत्यु हो गई हैए उनके नाम सूची से हटायें। बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन विभागों को जिस कार्य के लिए नोडल बनाया गया है वह भी अपनी तैयारी रखें। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि ना हो। अभी ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी प्रशिक्षण में भाग लें और निर्वाचन कार्य की बारीकियों को समझें।

No comments:
Post a Comment