---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 31, 2020

मॉं जानकी सेना संगठन द्वारा किया गया रक्तवीरों का सम्मान


शिवपुरी-
श्रीगणेश महोत्सव के दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेस कार्यालय एबी रोड़ शिवपुरी पर मॉं जानकी सेना संगठन द्वारा श्रीगणेश जी को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ स्थापित किया। यहां जानकी सेना संगठन के संरक्षक बृजेश सिंह तोमर, त्रिलोकचन्द्र अग्रवाल बल्लू भैया, सत्येन्द्र सिंह सेंगर, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पं.केदार समाधिया, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत सहित अन्य अतिथिद्वयों के द्वारा प्रतिदिन श्रीगणेश जी की आरती में भाग लिया गया और तत्पश्चात कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ जानकी सेना संगठन के नवीन सदस्यों व रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

यहां बता दें कि मॉ जानकी सेना संगठन द्वारा प्रतिवर्ष अनेकों प्रकार के समाजसेवी, धार्मिक और जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर जागृत करने का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में कोरोना काल में जब जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में कोरोना पीडि़तों के लिए रक्त की कमी थी तब इन हालातों में मॉं जानकी सेना संगठन के द्वारा अग्रणीय रूप से आगे  आते हुए संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों ने रक्तदान कर जिला चिकित्सालय के रक्तकोष की पूर्ति की। इसके साथ ही कोरोना काल में मॉं जानकी सेना संगठन के द्वारा जरूरतमंदों को भोजन व खाद्यान्न राशन भी उपलब्ध कराया गया। इन सभी सेवा कार्यों में भाग लेने वाले जानकी सेना संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों को प्रोत्साहन प्रदान करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

No comments: