---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, September 1, 2020

जिला कलेक्टर के निर्देश पर अब क्वारंटाइन सेंटर में टूरिस्ट विलेज ने शुरू की खाने की व्यवस्था

शिवपुरी- कोरोना को लेकर बरती जा रही अनियमितताओं और निम्न क्वालिटी की भोजन सामग्री कोरोना मरीजों को प्रदाय करने के मामले को लेकर आए दिन समाचा


र पत्रों में प्रकाशित घटिया क्वालिटी के भेाजन सामग्री को लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की गई थी और इन खबरों को जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया और अब से कोरोना मरीजों को बेहतर व स्वादिष्ट भोजन मिल सके इसे लेकर शहर के पर्यटन स्थतल टूरिस्ट विलेज से कोरोना मरीजों को भोजन की सप्लाई व्यवस्था के निर्देश दिए है। ऐसे में अब कोरोना काल में भर्ती मरीजो को अब उच्च क्वालिटी का भोजन प्राप्त हो सकेगा और इससे उनका स्वास्थ्य भी शीघ्र बेहतर हो सकेगा ताकि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके।


बता दें कि जिले में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं। क्वारंटाइन सेंटर में लोगों को रखा जा रहा है। क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को स्वादिष्ट एवं गुणवत्ता युक्त खाना उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा व्यवस्था की गई है। अब क्वॉरेंटाइन सेंटर में टूरिस्ट विलेज से खाना पहुंचानेे की व्यवस्था शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.एल.शर्मा ने बताया कि शिवपुरी में 9 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं जिनमें से अभी तीन संचालित हैं जिसमें एएनएम ट्रेनिंग सेंटरए आदिम जाति छात्रावास और ओबीसी छात्रावास शामिल हैं। 


उन्होंने बताया कि ट्राईबल छात्रावास में 53 और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में अभी लगभग 40 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। क्वारंटाइन सेंटर में लोगों को खाने की सुविधा और गुणवत्ता को देखते हुए 1 सितंबर से यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अब एमपीटीडीसी द्वारा संचालित टूरिस्ट विलेज होटल से क्वारंटाइन सेंटर में खाना उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी मरीजों को मीनू अनुसार सुबह के समय चाय और नाश्ताए दोपहर में लंचए शाम की चाय और रात में डिनर दिया जा रहा है।

No comments: