नगर के वार्डों में अभियान चलाकर लोगों की जांची ऑक्सीजन लेबल
शिवपुरी-आम आदमी पार्टी द्वारा शिवपुरी जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों को ध्यान में रखतें हुए आप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री दिल्ली अरविन्द केजरीवाल के निर्देशन पर जिले भर में ऑक्सीजन जांच केन्द्र शिविर लगाकर आप पार्टी के ऑक्सीमित्रों द्वारा आमजन की ऑक्सीजन जांच की जा रही है। इसी क्रम में आप पार्टी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर आप पार्टी द्वारा ऑक्सीजन जांच केन्द्र शहर के जिला कलेक्ट्रेट, कोर्ट रोड़ व अन्य स्थानों पर लगाया जहां दूर-दराज से आने वाले लोगों की ऑक्सीजन की जांच ऑक्सीमित्रों द्वारा की गई और जिस भी व्यक्ति की ऑक्सीजन जांच में कमी पाई गई उसके बारे में तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई।
इस दौरान आप पार्टी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा के निर्देशन में यह अभियान जिले के करैरा, पिछोर, कोलारस के साथ अब जिला मुख्यालय शिवपुरी पर चलाया गया जिसमें आप पार्टी के गणेश कोठारी, वीरेन्द्र रावत, रज्जाक खान, दिनेश सिंघल, यशवंत बाथम, योगेश खटीक, उमेश सेन, सादिक खान व अशोक जाटव आदि ने सैकड़ों लोगों की कोरोना की ऑक्सीजन जांच की गई। इस दौरान आप पार्टी जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने बताया कि शिवपुरी जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या ना केवल बढ़ रही है बल्कि अब तो कोरोना से भयावह मौतों का आंकड़ा भी बढऩे लगा है इन हालातों में आप पार्टी द्वारा अभियान चलाकर ऑक्सीमित्र बनाए जा रहे है ताकि यह ऑक्सीमित्र जिले के विभिन्न क्षैत्रों में ऑक्सीजन जांच केन्द्र शिविर लगाकर लोगों के ऑक्सीजन लेबल की जांच कर रहे है ताकि कोरोना जैसे लक्ष्ण प्राप्त होने के साथ ही तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए और तत्काल सबंधित को उपचार मिले। इसे लेकर आप पार्टी का यह अभियान निरंतर संपूर्ण जिले में जारी है। कोलारस और पिछोर के बाद अब यह अभियान विधानसभा शिवपुरी के जिला मुख्यालय पर चलाया गया है।

No comments:
Post a Comment