गौसेवकों द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल गाय को दिया गया उपचारशिवपुरी-शहर के मध्य ग्वालियर वायपास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ओर जहां एक गाय की मौत हो गई तो वहीं अन्य दो बछड़े इस दुर्घटना में घायल हो गए। इस घटना की सूचना गौसवकों को मिली तो इस गौसेवक राजकुमार राठौर द्वारा गौसेवा चिकित्सक डा.उदय राजपूत को लेकर मौके पर पहुंचे और घायल गाय के बछड़ेां को प्राथमिक उपचार दिया गया और मल्हम पट्टी की गई। इस दौरान एक गाय का सिंग भी दुर्घटना में टूट गया जिसका भी उपचार किया गया।
इसी तरह एक अन्य गौ दुर्घटना बुधवार की सुबह 6:30 बजे रेल्वे स्टेशन मार्ग पर हुई यहां गौ सेवकों के द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया और गाय के पैर जहां गंभीर निशान थे वहां उसे मल्हम व दवा लगाते हुए उसकी पट्टी की गई और इस तरह गौसेवाओं के लिए समर्पित भाव से गौसेवकों ने गायों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बता दें कि अक्सर शहर ही नहीं बल्कि जहां भी गौ सेवा किसी दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो जाती है वहां तत्काल गौसेवा चिकित्सा के रूप में गौसेवक चिकित्सक डॉ.उदय राजपूत और राजकुमार राठौर द्वारा अपने सहयोगी साथियों के द्वारा तत्काल पहुंचकर गौसेवा का उपचार प्रदान किया जाता है इसी क्रम में आज यहां अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटना में घायल हुई गायों को उपचार देकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया गया।
No comments:
Post a Comment