युवा कांग्रेस के जिला संयोजक बने विकास सिंह तोमर, शिवपुरी विधानसभा संयोजक बने राजा ओझाशिवपुरी-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा संगठन विस्तार देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में संगठन को गति प्रदान करते हुए के.के.खण्डेलवाल को व्यापारी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है तो वहीं दूसरी ओर संगठन विस्तार में विकास सिंह तोमर को जिला संयोजक युवा कांग्रेस सोशल मीडिया शिवपुरी एवं राजा ओझा को शिवपुरी विधानसभा संयोजक शिवपुरी के रूप में मनोनीत किया गया है।
इन मनोनीत पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया गया है जिसमें मप्र के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्जिवय सिंह, पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक केपी सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल व युथ कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास एवं संभागीय अध्यक्ष इरफान मदनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष किशन सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष बासित अली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजीत सिंह भदौरिया, जिला प्रवक्ता विजय चौकसे, सिद्धार्थ सिंह चौहान जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस शिवपुरी आदि शामिल है जबकि इन सभी मनोनीत पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी है।
No comments:
Post a Comment