---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, January 10, 2022

वैश्य महासम्मेलन के द्वारा जरूरतमंदों को किये कम्बल वितरण


शिवपुरी
- समाजसेवी संस्था वैश्य महासम्मेलन के द्वारा भीषण सर्दी को देखते हुए शहर की बस्ती रेलवे स्टेशन के पास, सिंघनिवास पुल के नीचे आदि जगह पहुचकर जरूरतमंद ओर बेसहारा लोगो को आज 51 कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भरत अग्रवाल, प्रदेश सदस्य देवेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष हरिओम जैन से संयुक्त रूप से बताया कि पिछले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ गयी है और जरूरत के समय पर कम्बल का उपयोग हो सके, इसलिए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संगठन के पदाधिकारी सदस्यो ने आगे बढ़कर 101 कंबलों की राशि का सहयोग किया, जिसमे से आज 51 कम्बल वितरित किये गए। आज के कम्बल वितरण की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री राजू जैन प्रेम स्वीट्स व रमन अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में सिद्धार्थ लढ़ा, महेंद्र भैइयन, सूरज जैन, मथुराप्रसाद गुप्ता, अजित जैन धौलागढ़, मुकेश जैन पत्रकार, सुशील अग्रवाल, गोपेन्द्र जैन, सुभाष खंडेलवाल, प्रीति जैन, रेणु अग्रवाल, भारती जैन आदि उपस्थित रहे।

No comments: