Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, March 5, 2023

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा वार्ड क्रं.2 एवं 4 में घर-घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ों अभियान लेकर पहुची कांग्रेस



शिवपुरी-
आमजन को भाजपा की सत्तारूढ़ सरकार की खामियां गिनाकर और किस प्रकार से चुनी गई मप्र की कमलनाथ सरकार को हटाकर सत्ता कब्जाई इन सभी को बड़े ही सरल तरीके से समझाकर जिला कांग्रेस के तत्वाधान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा इन दिनों विभिन्न वार्डों में कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में वार्ड क्रं.02 एवं 04 में भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई जिसकी शुरूआत सर्वप्रथम डॉ भीम राव अम्बेडकर बाबा साहब जी की प्रतिमा पर उनको नमन कर हुई। यहां कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के निर्देशन और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट रही है। कांग्रेसी आम जनता को जागरूक कर रहे हैं। नगर के वार्ड क्रं.02 खुड़ा और वार्ड क्रं.04 न्यू ब्लॉक आदि क्षेत्रो में घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया जिसमें लोगों ने कांग्रेस पार्टी के इस अभियान केा अपना खूब समर्थन दिया और आशीष प्रदान किया। 

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, हाथ से हाथ जोड़ों अभियान प्रभारी आलोक शुक्ला, प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष शिवानी राठौर, प्रभारी शशि शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ए पी एस चौहान, पूर्व पार्षद पवन शर्मा, विशाल शुक्ला, मोहसिन खान, बंटी पांडे, भोलू सिकरवार, अमित राजावत,आरिफ खान, सूरज अवस्थी   इदरिस खान, नरेंद्र ढिगररा आदि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।                  

No comments:

Post a Comment