Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, March 29, 2023

जगन बने विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति महासंघ के जिलाध्यक्ष


शिवपुरी-
विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति महासंघ म.प्र. ने शिवपुरी जिले के अध्यक्ष पर जगन सिंह बघेल को मनोनीत किया है। जगन सिंह बघेल की नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानसिंह बघेल के निर्देशानुसार कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जी.एस. धनगर एवं प्रदेश महासचिव राजूसिंह बघेल की अनुशंसा पर की गई है। जगन सिंह की नियुक्ति 2 वर्ष के लिए की गई है। जिलाध्यक्ष बनने पर जगन सिंह बघेल ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया एवं पाल बघेल समाज को अर्धघुम्मक? प्रमाण पत्र बनवाने में हर संभव मदद करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment