Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, March 27, 2023

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा सुषमा स्वराज अवार्ड से किया महिला प्रतिभाओं को सम्मानित


शिवपुरी-
भाजपा महिला मोर्चा जिला शिवपुरी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के मार्गदर्शन में संभाग प्रभारी श्रीमती मीना जोनवाल के निर्देशन में एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे के नेतृत्व में पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज की स्नेह स्मृति में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया। 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा शिवहरे, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा भार्गव, कार्यसमिति सदस्य सोमवती यादव, जिला प्रभारी रामा वैष्णव, महामंत्री सोनू भरथरी, जिला महामंत्री गगन खटीक, उपाध्यक्ष मंजू लता जैन, भाजपा नेत्री विवाह रघुवंशी, जिला मंत्री सरोज धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष करैरा शारदा रावत, मंडल अध्यक्ष केपी परमार, जनभागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव, जिला अध्यक्ष नवनीत सेन, मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा शामिल रहे। 

मंच संचालन किया महामंत्री नीलम बघेल, महामंत्री अनिता जा, उपाध्यक्ष सुधा त्रिपाठी,जिला मंत्री बबीता राठौर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक स्तर पर महिलाओं के पक्ष में मजबूती से खड़ी हुई है और सुषमा स्वराज जी को इस अवसर पर नमन किया अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समाज  तक पहुंचना चाहिए।

यह रहे उपस्थित
महिला मोर्चा के इस कार्यक्रम में पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राधा ओझा, उपाध्यक्ष सुषमा ओझा, उपाध्यक्ष शैलजा लवंगीकर, मंत्री नीलम चंदेल, मंत्री बबीता जाटव, मीडिया प्रभारी राखी यादव, सोशल मीडिया प्रभारी अनीता सविता, कोषाध्यक्ष संगीता खत्री, कार्यालय मंत्री मुन्नी कुशवाह, मंडल अध्यक्ष ममता राठौर, मंडल अध्यक्ष लवली जैन, मंडल अध्यक्ष सुषमा बैरागी, महामंत्री मिथिलेश ओझा, उपाध्यक्ष शांति नामदेव मुन्नी शर्मा कल्पना  शाक्य मछला रावत महिला मोर्चा की सभी बहने उपस्थित रही।

यह प्रतिभाऐं सम्मानित हुई सुषमा स्वराज अवार्ड से
भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा सुषमा स्वराज अवार्ड से जिन प्रतिभाओं को सम्मानित किया उसमें मुस्कान शेख न्यूजीलैंड में हुए पावर लिफ्टिंग में 4 गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम करने पर, पुलिस के क्षेत्र में श्रीमती बलविंदर ढिलान पोहरी टीआई ,श्रीमती चंद्र मेहता रिटायर्ड प्रोफेसर, श्रीमती प्रियंका घोष ट्रैफिक सूबेदार, श्रीमती सीमा यादव सब इंस्पेक्टर, श्रीमती सीता नायर स्टाफ नर्स कोलारस, श्रीमती विजय रावत योगा टीचर योगा टीचर बदरवास, कुमारी रीना मेहरा स्टाफ नर्स, रेखा शाक्य सरकारी चिकित्सालय में आया के पद पर पदस्थ है। श्रीमती ज्योति मजेजी, काजल सिकरवार, आरती जैन  व शुभ्रा शर्मा शामिल रही।

No comments:

Post a Comment