Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, April 3, 2023

आर्य समाज शिवपुरी के द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर वैदिक राष्ट्र कथा 5 से



दीदी अंजली आर्या के मुखारबिन्द से होगा वैदिक राष्ट्रकथा का वाचन, आरती-इन्द्रजीत चावला परिवार होंगें मुख्य यजमान

शिवपुरी-वेदों के ज्ञान को घर-घर और प्रत्येक मनुष्य तक पहुंचाया जाए इसे लेकर आर्य समाज शिवपुरी के द्वारा महान समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पहली बार स्थानीय आर्य समाज मंदिर परिसर में वैदिक राष्ट्र कथा का आयोजन किया जा रहा है। 

इस कथा के मुख्य यजमान समाजसेवी श्रीमती आरती-इन्द्रजीत चावला परिवार होंगें जबकि वैदिक राष्ट्रकथा का मुख्य वाचन अपनी ओजस्वी वाणी में प्रसिद्ध वेदकथा वाचक दीदी अंजली आर्या के मुखारबिन्द से किया जाएगा। आर्य समाज मंदिर में होने वाली वैदिक राष्ट्र कथा प्रात: 8:30 बजे से 10:30 बजे तक एवं रात्रि 8 से 10 बजे तक होगी जबकि समापन दिवस पर 9 अप्रैल को प्रात:काल सत्र आयोजित होगा। आर्य समाज शिवपुरी के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में आर्यजनों सहित धर्मप्रेमीजनों से वैदिक राष्ट्रकथा का श्रवण करने का आग्रह किया गया है।

वैदिक राष्ट्र कथा में बताया जाएगा राष्ट्र के बारे में
आर्य समाज शिवपुरी में होने वाली वैदिक राष्ट्र कथा में वेदकथा वाचक दीदी अंजली आर्या के द्वारा वैदिक राष्ट्र कथा के माध्यम से राष्ट्र के बारे में बताया जाएगा जिसमें अनेकों जिज्ञासाओं राष्ट्र क्या है एवं राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य क्या है?, बच्चों में राष्ट्र के प्रति देश भावना कैसे जागृत हो? हमारे जीवन में राष्ट्र और धर्म का महत्व, महापुरूषों के जीवन से क्या प्रेरणा ले सकते है? स्वयं की उन्नति के साथ राष्ट्र निर्माण कैसे? आदि विषयों को लेकर दीदी अंजलि आर्या के द्वारा बड़े ही सरल शब्दों में वैदिक राष्ट्रकथा का श्रवण कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment