Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, April 5, 2023

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने भंग की जिले की कार्यकारिणी


शिवपुरी-
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शिवपुरी जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा माननीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा जिलाध्यक्षीय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के साथ ही संगठन को नए सिरे से संगठित करने के लिए वर्तमान जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा नए सिरे से जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का शीघ्र ही मनोनयन किया जाएगा जिसमें समस्त कांग्रेसजनों को शामिल कर संगठनात्मक रूप से कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा भंग की गई जिला कार्यकारिणी के बाद अब समस्त कांग्रेसजन एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का दायित्व और झण्डा थामकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करेंगें।

No comments:

Post a Comment