Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, July 29, 2023

शिवपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार पुरुषोत्तम गौतम को मिला प्रादेशिक शुभद्रा कुमारी चौहान पुरूष्कार


शिवपुरी-
शिवपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार,भाषा विज्ञान पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुरुषोत्तम गौतम को मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष2021 का शुभद्रा कुमारी चौहान पुरुष्कार प्रदान किया गया है,ये गौतम की कहानियों पर आधारित पुस्तक काशीफल व अन्य कहानियां पुस्तक पर प्रदान किया गया है। भोपाल के रवींद्र भवन में देश भर से आये हुए साहित्यकारों के बीच मे वर्ष 2021 का शुभद्रा कुमारी चौहान पुरुष्कार मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिवपुरी के पुरुषोत्तम गौतम को प्रदान किया,ये पुरुष्कार प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर,साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के निदेशक डॉ विकास दवे,प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा व संस्कृति विभाग के सचिव अदिति कुमार त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया गया।इस पुरुष्कार में 51000 हजार की राशि व ताम्रपत्र भी प्रदान किया गया।

शिवपुरी के एक अन्य साहित्यकार प्रमोद भार्गव को सहरिया जन जीवन पर आधारित उनकी पुस्तक सहरिया जन जीवन को 2021 का प्रादेशिक इशुरी पुरुष्कार से सम्मानित किया गया। गौतम के मंच पर पहुचते ही सदन में तालियों की गडग़ड़ाहट हो उठी,साथ ही समस्त मंच ने भी आत्मीयता के साथ उनका अभिनंदन किया,संस्कृति मंत्री और आशुतोष राणा ने तो बाकायदा गौतम के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद भी लिया। 

ज्ञात हो कि गौतम के अभी एक माह में तीन तीन ऑपरेशन हाथ के हुए है,पंरन्तु साहित्य के प्रति समर्पण के कारण वह अस्वस्थ होने के वाबजूद भोपाल कार्यक्रम में पहुचे।जहां समस्त साहित्यकारों को संदेश के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी अपनी शुभकामना प्रदान की,अचानक सिवनी के कार्यक्रम की वजह से मुख्यमंत्री इस आयोजन में प्रत्यक्ष सम्मिलित नही हो पाए। गौतम व भार्गब की इस उपलब्धि पर शिवपुरी साहित्य जगत में उल्लास व उमंग का वातावरण निर्मित हो गया है,समस्त संस्था,साहित्य परिषद,राष्ट्रीय कवि संगम,लेखक संघ,बज्मे उर्दू, आदि ने अपनी और से दोनो साहित्यकारों को शुभकामना प्रदान की है,जल्द ही शिवपुरी साहित्यकारों द्वारा एक वृहद आयोजन आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है,जिसमे दोनो का अभिनंदन किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment