Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, August 31, 2023

श्रावणी पर्व हमारे ज्ञान रूपी यज्ञ का प्रतीक : अति.एसपी संजीव मुले


ब्राह्मण समाज ने श्रावणी पर्व पर जीवन को सार्थक बनाने की दिशा में लिया संकल्प

शिवपुरी। ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा एबी रोड़ स्थित तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर ब्राह्मण समाज के जिला कार्यालय पर श्रावणी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी संजीव मूले एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं अतिथियों ने भगवान रामचंद्र जी बड़े हनुमान जी एवं भगवान परशुराम की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर श्रावणी पर्व का शुभारंभ किया। पूजा अर्चना पंडित हर किशोर जैमनी ने कराई।

इस दौरान मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी मुले ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पर्व हमारे ज्ञान रूपी यज्ञ का प्रतीक है। श्रावणी आध्यात्मिक ग्रन्थों के स्वाध्याय के प्रचार का पर्व हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में श्रावणी पर्व का विशेष महत्व है, श्रावणी मास की पूर्णिमा के साथ श्रवण नक्षत्र का सहयोग होने के कारण इसे श्रावणी कहा जाता है इसे ज्ञान की साधना का पर्व माना गया है यह पर्व  मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाने की दिशा में आगे बढऩे का संकल्प लिया। 

पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि श्रावणी पर्व आध्यात्मिक शक्ति को संचित करने की बेला है इस पर्व के उपासक पवित्र तीर्थो में नदियों के जल से स्नान द्वारा शारीरिक शुद्वि करते हैं और प्राचीन ऋषियों की परंपरा का स्मरण करते हुए ज्ञान की साधना के पथ पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। 

कार्यक्रम में कैलाश नारायण भार्गव, सतीश सडैया, सुरेश ऐचबडा़, सुरेंद्र कुमार पाठक, संतोष शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार पांडे, हरवंश त्रिवेदी, ओम प्रकाश समाधिया, अजय शंकर भार्गव, केदार प्रसाद समाधिया, रामप्रकाश शर्मा, डॉ बीके शर्मा, कैलाश नारायण मुद्गल, चंदू दातरे, डॉ गोविंद बिरथरे, रामसेवक शर्मा, एस एन उपाध्याय, ललित दीक्षित, हेमंत शर्मा, लखन शर्मा सरपंच, सियाराम तिवारी, अशोक शर्मा, अखिलेश शर्मा कूड़ा वाले, हर्ष शर्मा, वृंदावन धाम आचार्य श्याम कुमार पाठक, रामसेवक गोंड, शिव कुमार ठेकेदार, घनश्याम दास महाराज, कन्हैया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पंडित डॉ बीके शर्मा ने जबकि हरगोविंद शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment