Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, March 9, 2024

महिलाएं राष्ट्र और समाज में पुरुषों जितनी ही सक्षम हैं : डीपीओ देवेंद्र सुंदरियाल



ब्रिटानिया न्यूट्रीशन, महिला बाल विकास व केवीके ने मिलकर आयोजित किया महिला दिवस जागरूकता कार्यक्रम

शिवपुरी। हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखा रही हैं और समाज के विकास में योगदान दे रही हैं।हालांकि आज भी महिलाओं को पुरुषों के समान सम्मान और अवसर नहीं मिलते। इसकी एक वजह महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में पता न होना है। एक ही क्षेत्र में एक समान काम करने वाले पुरुष की आय महिला से अधिक होती है, ऐसे ही कई अन्य मामलों में भी अधिकारों की जानकारी न होने से महिलाएं समान अवसर से दूर रह जाती हैं। महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर दुनियाभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। 

इसी को लेकर शक्ती शाली महिला संगठन द्वारा ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन, महीला बाल विकास विभाग एवम केवीके के साथ संयुक्त रूप से महिलाओ को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए फतेहपुर स्कूल परिसर शिवपुरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अधिक जानकारी देते हुए  रवि गोयल ने कहा की  इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना, समाज में पुरुषों के बराबर सम्मान, कार्य के समान अवसर प्रदान करना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्था हर वर्ष जागरूकता प्रोग्राम करती है, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता दी। 

महिला सामाजिक कार्यकर्ता जादौन ने कहा कि महिलाओ को आज आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए संस्था द्वारा सहजन की चाय, बाजरा का दलिया, हवन की लकड़ी एवम अन्य उपयोगी हाथ से बने थैले कपड़े के उनकी प्रदर्शनी लगाई गई जिसमे की मोरिंगा टी के बेग को उत्तम स्वास्थ को देखते हुए काफी डिमांड देखी गई। प्रोग्राम का सफल संचालन श्रीमती हेमलता चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों को पौधा देकर उनका स्वागत किया। प्रोग्राम में एक सैकड़ा महिलाओ के साथ सुपोषण सखी, न्यूट्रीशन चैंपियन, शक्ति शाली महिला संगठन की पूरी टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया एवम अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

No comments:

Post a Comment