एबी रोड़ स्थित सर्किल जेल परिसर में जेल अधीक्षक के साथ लायंस सेन्ट्रल ने रोपे पौधेशिवपुरी-एक पौधा जीवन का संकल्प है और पेड़ लगाओ धरती सजाओ का आह्वान करते हुए समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल के द्वारा एबी रोड़ स्थित सर्किल जेल परिसर में जेल अधीक्षक रमेशचंद आर्य, उप अधीक्षक आर.सी. पाण्डे की मौजूदगी में लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल अध्यक्ष श्रीमती विभा रघुवंशी, सचिव अनिल उपाध्याय एवं कोषाध्यक्ष कमल गर्ग सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर इस अभियान को अपना समर्थन दिया और विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण जेल परिसर में किया गया।
जानकारी देते हुए लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल अध्यक्ष श्रीमती विभा रघुवंशी व सचिव अनिल उपाध्याय ने बताया कि समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल द्वारा एक पौधा जीवन का संकल्प है और पेड़ लगाओ धरती सजाओ का आह्वान किया गया है जिसके तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है, जो पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक आर.सी.आर्य ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेलर आर.सी.पांडे थे। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष एमजेएफ लायन जयदीप उपाध्याय सहित, लायन डॉ एस के पुराणिक, लायन डॉ डी के बंसल, लायन राजेंद्र अग्रवाल, लायन विनोद शर्मा,लायन संजीव गुप्ता, लायन सत्यप्रकाश अग्रवाल, लायन जतिन गुप्ता, लायन कमल गर्ग, लायन सौरभ शर्मा, लायन शोभा पुरोहित, लायन मृणाल सुपेकर, लायन मुकेश गुप्ता, लायन प्रशांत और लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल की पूरी टीम की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेल अधीक्षक आर.सी.आर्य और जेलर आर.एस.पाण्डेय ने अपने विचारों से लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल की टीम को अवगत कराया।
इस दौरान संस्था अध्यक्ष लायन श्रीमती विभा रघुवंशी के शब्दों में, एक पौधा जीवन का संकल्प है और पेड़ लगाओ धरती सजाओ और आने वाली पीढ़ी को मुस्कुराओ पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाते हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए, हमें यह समझना चाहिए कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें इसके लिए मिलकर काम करना चाहिए। लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल की इस पहल से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम समापन पर आभार प्रदर्शन संस्था सचिव अनिल उपाध्याय के द्वारा व्यक्त किया गया।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment