माया मौर्य बनी राष्ट्रीय कार्य.अध्यक्ष, रिटा कमाण्डेट फैय्याज खां राष्ट्रीय उपाध्यक्षशिवपुरी- देशभक्ति का अलख जगाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा सहित पीडि़त मानव सेवा में कार्यरत बीपीएम जयहिंद मिशन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटा.जेल अधीक्षक व्ही.एस. मौर्य के द्वारा संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की गई। इस कार्यकारिणी में अंचल शिवपुरी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है साथ ही मध्यप्रदेश और हरियाणा के नए प्रदेशाध्यक्ष भी मनोनीत किए गए है साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में महिलाओं एवं नव युवाओं को जोड़ा गया है।
इस नव गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अवधेश सक्सेना (संरक्षक), श्रीमती माया जाटव (कार्यवाहक अध्यक्ष), फैयाज खांन (वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), जहार सिंह रावत (राष्ट्रीय सचिव), डॉ.हिमांशु राज (कोषाध्यक्ष), राशिद उर्फ गुड्डू खां (मीडिया प्रभारी), राजू ग्वाल (मीडिया प्रभारी), मणिकांत शर्मा (मीडिया प्रभारी), नीरज जाटव (मीडिया प्रभारी), केशव सिंह धाकड़ (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), उम्मेद झा (राष्ट्रीय कोर्डिनेटर), हनुमान तिवारी (महासचिव), फूलसिंह कुशवाह (सह सचिव), लल्ला पहलवान (सह सचिव रैली प्रभारी), गणेश झा (सह सचिव, तोप चालक), अरविंद धाकड़ (सह सचिव), रोशन लाल (प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा), रामलखन धाकड़ (प्रदेश अध्यक्ष, म.प्र.), श्रीमती सुशीला जाटव (सदस्य) श्रीमती जानकी धाकड़ (सदस्य) शामिल है। इस दौरान नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी मनोनीत पदाधिकारियों को जिला मुख्यालय स्थित कोचिंग सेंटर, शिवपुरी एकत्रित होकर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए और सभी का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया।
No comments:
Post a Comment