शिवपुरी-शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के विश्व शांति महा अभियान सुंदरकांड के तहत 655 वा आत्म संयम संचय सुंदरकांड आयोजन करैरा नगर पंचायत सीएमओ गोपाल गुप्ता के यहां उनके निज निवास सिटी सेंटर कॉलोनी में संपन्न हुआ जिसमें संगठन के 200 से अधिक शांति दूत सदस्य शामिल हुए।जानकारी देते हुए अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के महासचिव नरेशप्रताप सिंह (बॉबीराजा) ने बताया कि विश्व शांति आह्वान के रूप में प्रति सप्ताह शनिवार को अभा जानकी सेना संगठन के द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गत दिवस करैरा नगर पंचायत सीएमओ गोपाल गुप्ता के यहां उनके निज निवास सिटी सेंटर कॉलोनी में संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ कर समस्त विश्व की शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना की।
संगठन का पिछले 11 वर्षों से विश्व शांति सुंदरकांड महा अभियान आयोजन अविराम गति से संचालित बना हुआ है। आयोजन में 20 नए महिला, पुरुषों ने संगठन की सदस्यता ली। इस के साथ ही करैरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा रामस्वरूप रावत, पार्षद गण,प्रभारी सीएमओ सौरव गौड़,सहित नगर के समाज सेवी और संगठन पदाधिकारी भी इस आयोजन में शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment