शिवपुरी-हैप्पीडेज विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कंपनी ऑफ द ईयर प्रतियोगिता में भाग लेकर देश भर की चयनित टीमों के बीच अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, व्यावसायिक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं सशक्त टीम वर्क के माध्यम से प्रतियोगिता में विशेष पहचान बनाई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र कुशाल अग्रवाल, शौर्य गुप्ता, अभिनन्दन सांखला एवं आध्या विजयवर्गीय ने डॉ सुनील समाधिया एवं माधुरी अरोरा के कुशल मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति को निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया, और उनके नवविचार क्षमता की प्रशंसा की गई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती अंजु शर्मा एवं निर्देशिका श्रीमती गीता दीवान ने विद्यार्थियों व मार्गदर्शकों को बधाई व शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सतत् प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है।

No comments:
Post a Comment