---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 20, 2026

थाना देहात पुलिस द्वारा डेयरी व किराना दुकान में चोरी करने वाले चोर को 24 घंटे के अंदर पकड़ा


चोर ने कबूला 4 माह पहले खाटू श्याम मंदिर में भी की थी चोरी की वारदात

शिवपुरी- पुलिस के लिए चुनौती बने चोर शीर्षक से प्रकाशित खबर के प्रकाशन के बाद पुलिस थाना देहात प्रभारी विकास यादव ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और डी आर डेयरी एवं किराना दुकान में चोरी करने वाले चोर को वारदात के 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया।

इस चोर से ना केवल चोरी का माल पुलिस ने बरामद किया बल्कि चोर से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बीते 4 माह पूर्व गुना वायपास स्थित खाटू श्याम मंदिर में चोरी की वारदात करना भी स्वीकार किया। बताना होगा कि बीती 18 फरवरी को झांसी रोड़ स्थित डी.आर.डेयरी एवं होटल ठाटवाट के पास बनी किराना दुकान से रात्रि में सटर का ताला तोडकर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना की गई थी जिस पर से थाना देहात पर अप.क्र. 60/26 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव द्वारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतारसी के लगातार प्रयास किये गये, जिस पर से शुक्रवार के रोज जरिए मुखबिर की सूचना पर से एक संदेही व्यक्ति जो कि इण्डस्ट्रियल ऐरिया में चोरी के सामान साथ पकडा गया उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुखदेव धाकड़ पुत्र सुरेश धाकड उम्र 25 साल निवासी ग्राम कुदौनिया गणेश थाना तेन्दुआ शिवपुरी का होना बताया एवं चोरी का सामान इण्डस्ट्रियल ऐरिया तरफ बेचने लाया हुआ था, 

इस पूछताछ में उसके द्वारा बीते 4 माह पूर्व गुना नाका पर स्थित खाटू श्याम मंदिर की दान पेटी की चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी से दुकान में चोरी गया सामान व नगदी बरामद किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अन्य चोरियो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी पूर्व मे थाना फिजीकल व थाना कोतवाली में चोरी की घटना कर चुका है। इस चोर को पकडऩे में निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी देहात, प्र.आ.केशव सिंह राजावत, दीपचन्द्र, आ.सचेन्द्र शर्मा, शकील खान, बदन सिंह, मिथुन, अरुण मेवाफरोस, बलवीर सिंह, नाहर सिंह, प्रमोद कुशवाह थाना देहात की मुख्य भूमिका रही।

No comments: