---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 20, 2026

थाना बैराड़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही


02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर जप्त कर दो आरोपियों को किया गिफ्तार

शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड़ द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसेरा की पुलिया के किनारे दो व्यक्ति अबैध कच्ची शराब परिवहन करने की नियत से किसी वाहन के आने के इंतजार में खङे है जिसके पास 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई है। 

मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो दो व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया के दिखे जो अपने पास मे दो प्लास्टिक की नीले केने रखे थे जिनको घेर कर पकडा जो वीरू पुत्र लोहिया रावत उम्र 30 साल निवासी बार्ड क्रमांक 10 कालामढ बैराङ एवं पवन शर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद शर्मा उम्र 40 साल निवासी गायत्री कालोनी बैराङ थाना बैराङ का होना बताया, जिनके पास मे रखी कैनों के संबंध मे पूछा तो उनमें हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब का होना बताया। आरोपीगण के कब्जे से 02 प्लास्टिक की केनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यवाही में निरी. सुरेश शर्मा, प्र आर दुर्गाचरण शर्मा, आर संदीप, आर राजेन्द्र प्रसाद, आर. अजय नीखरा की विशेष भूमिका रही।

No comments: