---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 20, 2026

शिवपुरी के होनहार शिक्षाविद चन्द्रशेखर मौर्य को मिला स्वर्ण पदक


देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बढ़ाया जिले का मान

शिवपुरी। शिवपुरी के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब जिले के प्रतिभाशाली शिक्षाविद् चन्द्रशेखर मौर्य को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के वर्ष 2026 के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पोस्ट ग्रेजुएशन (एम.ई.) में सर्वाधिक अंक अर्जित करने पर प्रदान किया गया।

महात्मा ज्योतिराव फुले शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खंडवा के मैकेनिकल विभाग में व्याख्याता के रूप में कार्यरत चन्द्रशेखर मौर्य को यह स्वर्ण पदक महामहिम राज्यपाल महोदय के करकमलों से प्रदान किया गया। यह उपलब्धि उनकी असाधारण शैक्षणिक क्षमता, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री मौर्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, धर्मपत्नी, गुरुओं और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का संबल और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी इस उपलब्धि की मजबूत नींव रहा है। साथ ही उन्होंने अपने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त गुरुजनों के सहयोग को भी विशेष रूप से रेखांकित किया। इस स्वर्णिम उपलब्धि से न केवल शिवपुरी शहर, बल्कि महाविद्यालय परिवार और समूचे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने चन्द्रशेखर मौर्य को बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments: